पराग डेयरी के निर्माणाधीन प्लांट में लगी आग

गगोल रोड स्थित पराग डेयरी के निर्माणाधीन प्लाट में रविवार दोपहर आग लग गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 11:10 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 11:10 PM (IST)
पराग डेयरी के निर्माणाधीन प्लांट में लगी आग
पराग डेयरी के निर्माणाधीन प्लांट में लगी आग

मेरठ,जेएनएन। गगोल रोड स्थित पराग डेयरी के निर्माणाधीन प्लाट में रविवार दोपहर आग लग गई। जिसमें लाखों रुपये के उपकरण जल गए। दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब ढाई घटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। डेयरी के पीछे खेतों में खड़े खरपतवार में किसानों ने आग लगा दी थी। बताया जा रहा है कि इसकी चिंगारी यहां तक पहुंची और आग लग गई।

पराग डेयरी में 170 करोड़ रुपये लागत से नया प्लाट लगाया जा रहा है। जिसमें खरीदे गए उपकरण रखे थे। प्लाट के पीछे खेती की जमीन है। रविवार को कुछ किसानों ने खेत में खड़े खरपतवार में आग लगा दी थी। आग की लपटों से उठी चिंगारी से निर्माणाधीन प्लाट में आग लग गई। आग की जानकारी मिलते ही साइट इंजीनियर प्रवेश स्वामी ने परतापुर थाने और दमकल विभाग को जानकारी दी। सीएफओ संतोष राय ने बताया कि परतापुर स्टेशन से दमकल की तीन गाड़ियों को भेजा गया था। ढाई घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। प्लाट में रखे लाखों के उपकरण जल गए। पराग डेयरी के मैनेजर को आग की जानकारी दे दी गई है।

डेयरी संचालक पर हमला: मोहल्ला शेखान निवासी युवक डेयरी संचालक है। जो रविवार शाम डेयरी पर दुध निकाल रहा था। इस दौरान पड़ोसी ने दुध खराब देने की बात कही। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपित ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें गंभीर चोट आई।

मोहल्ला शेखान निवासी अब्दुल रहमान पुत्र हनीफ ने थाने पहुंचकर बताया कि रविवार शाम वह डेयरी पर दुधारू मवेशियों का दूध निकाल रहा था। इस दौरान हर रोज की तरह पड़ोसी डेयरी पर दुध लेने के लिए आया। जहां उसने खराब दुध देने की बात कही। जिसका डेयरी संचालक ने विरोध किया। जिस पर आरोपित ने पीड़ित पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल का सीएचसी में उपचार कराया। खबर लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई।

chat bot
आपका साथी