भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर दर्ज करें मुकदमा, नहीं तो होगा आंदोलन

नगर निगम कर्मचारियों ने शनिवार को बैठक कर आर-पार की लड़ाई की रणनीति बनाई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर तीन दिन के अंदर भाजयुमो कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने एफआइआर दर्ज नहीं की तो वे आंदोलन पर चले जाएंगे।

By Edited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 09:00 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 09:00 AM (IST)
भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर दर्ज करें मुकदमा, नहीं तो होगा आंदोलन
नगर निगम कर्मचारियों ने शनिवार को बैठक कर आर-पार की लड़ाई की रणनीति बनाई।

मेरठ, जेएनएन। सहायक नगर आयुक्त से अभद्रता के मामले ने तूल पकड़ लिया है। नगर निगम कर्मचारियों ने शनिवार को बैठक कर आर-पार की लड़ाई की रणनीति बनाई। कमिश्नर अनीता सी मेश्राम को पत्र देकर अपने निर्णय से अवगत करा दिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर तीन दिन के अंदर भाजयुमो कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने एफआइआर दर्ज नहीं की तो वे आंदोलन पर चले जाएंगे। सफाई से लेकर सारे कामकाज ठप कर दिए जाएंगे। शनिवार को नगर निगम परिसर स्थित जलमल कर्मचारी संघ के कार्यालय भवन में नगर निगम स्वच्छता मित्र कर्मचारी संघ, जलमल कर्मचारी संघ और नगर निगम कर्मचारी संघ की संयुक्त बैठक हुई। नगर निगम के सभी विभागों के कर्मचारी इसमें शामिल हुए। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह के साथ जिस तरह से भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अभद्रता की है, वह बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोरोना महामारी के दौर में नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से अपने कार्यो का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बाद भी नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। यह अनुचित है। बैठक में कर्मचारी नेता राजू धवन, कैलाश चंदौला, अनीस अहमद, आलोक शर्मा, प्रदीप जोशी आदि मौजूद रहे। बजरंग दल कार्यकर्ता से अभद्रता पर थाना घेरा, सिपाही लाइन हाजिर जेएनएन, मेरठ। बजरंग दल कार्यकर्ता के साथ मारपीट व अभद्रता का आरोप लगाकर अन्य कार्यकर्ताओं ने शनिवार रात थाने का घेराव कर खूब हंगामा किया। साथ ही आरोपित सिपाही पर कार्रवाई की मांग को लेकर कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। सीओ मौके पर पहुंचे और तत्काल प्रभाव से सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद ही कार्यकर्ता शांत हुए। मवाना निवासी मोनू जाटव शनिवार देर रात करीब 8:45 बजे तहसील रोड स्थित ठेले पर साथियों के साथ चाऊमीन खा रहे थे। इसी बीच सिपाही अमित जीप लेकर वहां पहुंच गए। आरोप है कि सिपाही ने परिचय देने के बावजूद मारपीट व गाली-गलौज की। जिससे गुस्साए बजरंग दल के पदाधिकारी आशु त्यागी, जिला महामंत्री सौरभ शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष गो¨वद गुप्ता, महेश आर्य, प्रज्वल चौहान, राजेंद्र चौहान, अमल खटीक पीड़ित मोनू जाटव को लेकर थाने पहुंचे और सिपाही पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। बताया कि मोनू जाटव बजरंग दल के दायित्व मान कार्य करता हैं। सीओ ने बताया सिपाही अमित को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी गई है। ¨हदू जांगरण मंच के जिला महामंत्री पर जानलेवा हमला ¨हदू जागरण मंच के जिला महामंत्री पर समुदाय विशेष के युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर जान से मारने की धमकी देते फरार हो गए। पीड़ित पदाधिकारी थाने पहुंचा। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवा दिया। थाने पर दी तहरीर में जिला महामंत्री रजनीश विश्वकर्मा ने बताया कि उन्होंने वाट्सएप पर भगवान श्रीराम पर की गई टिप्पणी के मामले में थाने पर कार्यवाही की मांग की थी। रात में वह अपनी पत्नी सुनीता के साथ नालंदा कालोनी के बहर टहल रहे थे। उसी दौरान समुदाय विशेष के तीन युवकों ने लोहे की छड़ से उन पर प्रहार कर दिया।

chat bot
आपका साथी