राशन की दुकान के आवंटन पर जश्न में मारपीट, पथराव

अल्लीपुर गांव में राशन की दुकान के आवंटन के बाद जश्न मनाने के दौरान दोनों पक्ष

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:35 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:35 PM (IST)
राशन की दुकान के आवंटन पर जश्न में मारपीट, पथराव
राशन की दुकान के आवंटन पर जश्न में मारपीट, पथराव

मेरठ,जेएनएन। अल्लीपुर गांव में राशन की दुकान के आवंटन के बाद जश्न मनाने के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। उसके बाद जमकर पथराव हुआ। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी खींचतान हुई। संघर्ष में आठ लोग घायल हो गये। पुलिस ने 17 लोगों को हिरासत में लेकर दोनों पक्षों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सोमवार को अल्लीपुर गांव में राशन की दुकान के आवंटन के लिए ग्राम पंचायत की खुली बैठक में चुनाव हुआ। जिसमे इरम और फौजिया ने आवेदन किया था। चुनाव में इरम ने जीत हासिल कर ली। आरोप है कि आवंटन के बाद जश्न को लेकर दोनों पक्षों के लोगों में खूनी संघर्ष हो गया। उसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। पुलिस के सामने भी पथराव होता रहा।

बाद में सीओ किठौर ब्रजेश सिंह के नेतृत्व में मुंडाली, खरखौदा, लिसाड़ीगेट समेत कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों पक्षों के 17 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के अकरम, मुसैद, फैजान, आरिफ, वसीम, सुहेब, मुजाहिद, फकरूदीन, जमालु, शाहिद, शाहवाज समेत 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

सीओ किठौर ने कहा कि पुलिस के साथ खींचतान नहीं हुई। आरोपितों को जेल भेजा जाएगा। अश्लील हरकत करने का आरोप:

कुछ महिलाओं का आरोप है कि जीतने के बाद अकरम पक्ष के लोगों ने महिलाओं के साथ अश्लील इशारे किये थे। जिसे लेकर दोनों पक्षों में तनाव होने के बाद पथराव हुआ।

सप्ताह पूर्व भी हुआ था चुनाव में विवाद:

करीब एक सप्ताह पूर्व 19 जुलाई को भी राशन की दुकान के आवंटन को लेकर ग्राम पंचायत की खुली बैठक की गई थी। लेकिन विवाद के चलते बैठक निरस्त हो गई थी। पुलिस अगर सतर्कता बरतती तो विवाद नहीं होता।

chat bot
आपका साथी