बच्चों के विवाद में मारपीट-पथराव, कई घायल

बच्चों के विवाद में बड़े भिड़ गए। एक पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 12:05 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 12:05 AM (IST)
बच्चों के विवाद में मारपीट-पथराव, कई घायल
बच्चों के विवाद में मारपीट-पथराव, कई घायल

मेरठ, जेएनएन। बच्चों के विवाद में बड़े भिड़ गए। एक पक्ष ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। देखते ही देखते पथराव शुरू हो गया। मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग एकत्र हुए तो हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने तहरीर दे दी है। सदर बाजार थाना क्षेत्र के रजबन छोटा बाजार टंडेल मोहल्ला निवासी विक्रम स्वजन के साथ रहते हैं। शुक्रवार शाम उनका साढ़े चार साल का बेटा युवराज घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान अन्य बच्चों से उसका विवाद हो गया। एक बच्चे के पिता ने शराब पी रखी थी। उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने साथियों को बुला लिया और हमला कर दिया। लाठी-डंडों से वार कर विक्रम की पत्नी कोमल, वृद्धा शकुंतला और अन्य को घायल कर दिया। आरोपितों ने घर पर भी पथराव कर दिया, जिससे खिड़की आदि क्षतिग्रस्त हो गईं। चीख-पुकार पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपित धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित पक्ष ने बंटी, मोंटी, आकाश आदि के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास हो रहा है। उनके घरों पर दबिश दी थी, लेकिन वह नहीं मिले।

बोनस न मिलने पर कर्मचारियों का धरना : जिला सहकारी बैंक में कार्यरत कर्मचारियों ने बोनस नहीं मिलने पर शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन किया। जिला सहकारी बैंक कर्मचारियों को बोनस नहीं मिला है। जिसका कर्मचारी लगातार मांग करते आ रहे हैं। शुक्रवार को कर्मचारियों ने लंच के दौरान बैंक में तालाबंदी करके बाहर बैठ गए और धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बताया कि धरना शनिवार को भी जारी रहेगा। इस दौरान मुख्य रूप से रोहटा शाखा के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी