Molestation In Saharanpur: सहारनपुर में छेड़छाड़ को लेकर मारपीट, दो युवती समेत तीन घायल

सहारनपुर के गांव बंहेड़ा खास में युवतियों के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसमें दो युवतियों समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 08:36 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 08:36 PM (IST)
Molestation In Saharanpur: सहारनपुर में छेड़छाड़ को लेकर मारपीट, दो युवती समेत तीन घायल
सहारनपुर में छेड़छाड़ को लेकर मारपीट ।

सहारनपुर, जेएनएन। गांव बंहेड़ा खास में युवतियों के साथ छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसमें दो युवतियों समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जबबि दूसरा पक्ष छेड़छाड़ की घटना से इंकार करते हुए मामला पैसों के लेनदेन का बता रहा है।

यह है मामला 

न्यामतपुर गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री रविवार को बन्हेड़ा खास गांव स्थित एक खेत में मजदूरी पर गन्ना छीलने के लिए गई थी। इसी दौरान वहां पहुंचे युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करते हुए शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। अरोप है कि उक्त युवक कुछ देर बाद लाठी डंडों से लैस होकर अपने साथियों के साथ वापस आया और मारपीट शुरू कर दी। जिसमें दो युवतियों समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराते हुए तहरीर के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी है।

वहीं, दूसरे पक्ष के लोग छेडख़ानी की घटना से इंकार करते हुए विवाद का कारण पैसों का लेनदेन बता रहे हैं। सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि घायल पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी