Fight In Baghpat: बागपत में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट,पथराव में महिला समेत तीन घायल

Fight In Baghpat बागपत में शुक्रवार की शाम को मामूली सी बात को लेकर खासा हंगामा हो गया। दो पक्ष में मारपीट में जमकर पथराव हुआ। इस बीच सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:20 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 08:39 AM (IST)
Fight In Baghpat: बागपत में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट,पथराव में महिला समेत तीन घायल
बागपत में पुलिस ने कराया घायलों का इलाज, दोनों पक्ष की तहरीर।

बागपत, जागरण संवाददाता। Fight In Baghpat बागपत जिले के चांदीनगर में शुक्रवार की देर शाम सांकल पूठी गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षो में मारपीट और पथराव में महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। एक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।एक पक्ष की और से पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

दोनों में कहासुनी

शुक्रवार की देर शाम सांकल पूठी निवासी साहब सिंह पुत्र रघुनाथ अपनी स्कूटी से घर जा रहा था। आरोप है कि नशे की हालत में होने के कारण उसकी स्कूटी अपने मकान के बाहर बैठे रामकुमार पुत्र गंगा सिंह से टकरा गयी। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गयी। जो मारपीट में बदल गयी। दोनों पक्षो में हुए पथराव में अंगद उर्फ कुलदीप पुत्र साहब सिंह और दूसरे पक्ष से रामकुमार और उसकी पत्नी शशि घायल हो गये।

पुलिस करेगी जांच

कुलदीप की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेपर किया गया है। इस मामले में साहब सिंह के भाई कर्मबीर ने रोहित व मोहित पुत्रगण रामकुमार,सोनू पुत्र राजबीर और सुभाष व अभिषेक पुत्र सतेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह सिंधु का कहना है कि दूसरे पक्ष से तहरीर नही मिली है। जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर दो पक्ष भिड़े

बागपत के अमीनगर सराय में ग्राम सैड़भर में हैंड़पंप पर पानी भरने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हुआ। इसमें एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ। शकील व सादाब पक्ष में झगड़ा हुआ। शकील ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी साइना पड़ोस में लगे हैंडपंप पर पानी भरने के लिए गई थी, तभी वहां पर पड़ोस का व्यक्ति सादाब पहुंचा। आरोप है कि हैंडपंप पर पहले पानी भरने को लेकर पत्नी साइना से सादाब का विवाद हुआ। इसी को लेकर सादाब ने गाली-गलौज की। साइना के विरोध करने पर आरोपित ने लाठी-डंडों से मारपीट की। हमले में उसका सात वर्षीय बेटा साकिर घायल हुआ। पिलाना सीएचसी से प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर किया। वहीं सादाब पक्ष ने शकील पक्ष पर झगड़ा करने का आरोप लगाया। उधर ङ्क्षसघावली अहीर थाना प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि मारपीट में बच्चे को चोट लगी है। इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी