पुलिस के सामने महिलाओं के कपड़े खींचे, डंडों से पीटा, मेरठ में दो संप्रदायों के बीच झगड़ा

मेरठ में दो संप्रदायों के बीच बच्चों को पीटने को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि संप्रदाय विशेष के एक युवक ने करीब तीन दर्जन अपने साथियों संग लाठी डंडे लेकर दूसरे समुदाय की महिलाओं और पुरुषों पर हमला कर दिया।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 07:18 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 07:18 PM (IST)
पुलिस के सामने महिलाओं के कपड़े खींचे, डंडों से पीटा, मेरठ में दो संप्रदायों के बीच झगड़ा
मेरठ में दो संप्रदायों के बीच झगड़ा।

मेरठ, जेएनएन। कंकरखेड़ा के फाजलपुर में दो संप्रदायों के बीच बच्चों को पीटने को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि संप्रदाय विशेष के एक युवक ने करीब तीन दर्जन अपने साथियों संग लाठी डंडे लेकर दूसरे समुदाय की महिलाओं और पुरुषों पर हमला कर दिया। महिलाओं के कपड़े तक खींचे गए। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी हमलावरों ने महिलाओं संग बदसूलकी कर छेड़छाड़ भी की। हमलावर फरार हो गए। पीड़ित महिलाओं ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

यह है मामला

कंकरखेड़ा थाने की रोहटा रोड स्थित फाजलपुर क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस से शिकायत में कहा कि उनके पड़ोस में संप्रदाय विशेष के एक परिवार का युवक दूसरे समुदाय की महिलाएं और युवतियों संग अश्लील फत्बियां कसता है। पूर्व में भी कई बार ऐसा हो चुका है। पुलिस को भी जानकारी है, मगर आरोपित युवक पर कभी कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को महिला के बेटे को संप्रदाय विशेष के युवक ने चांटे मार दिए। बच्चे ने अपनी मां को बताया। जिस पर महिला आरोपित युवक के घर पहुंची और शिकायत की।

आरोप है कि उसके बाद संप्रदाय विशेष के आरोपित युवक ने फोन कर अपने करीब तीन दर्जन साथियों को बुलाकर पीड़ित महिला समेत उसके स्वजन को डंडों से पीटा। वहीं पड़ोसी महिला ने बचाने का प्रयास किया तो उसको भी पीटा, जिससे उसके हाथ में चोट आई है। लाठी डंडों से लैस हमलावर युवकों को देख पड़ोस में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की।

महिला का यह भी आरोप है कि जब पुलिस पूछताछ कर रही थी, तभी आरोपित युवक गाली गलौज करते हुए आया और महिला से खींचतान कर दी। जब तक पुलिस पकड़ पाती, तब तक आरोपित और उसके साथी फरार हो चुके थे। इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना का कहना है कि तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी