गणपति मूर्तियों के विसर्जन मे जमकर उड़ा गुलाल

अनंत चतुर्दशी पर्व के अवसर पर रविवार को श्रद्धालुओं ने भोला झाल पर नौ दिन से घर म

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:54 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:54 PM (IST)
गणपति मूर्तियों के विसर्जन मे जमकर उड़ा गुलाल
गणपति मूर्तियों के विसर्जन मे जमकर उड़ा गुलाल

मेरठ,जेएनएन। अनंत चतुर्दशी पर्व के अवसर पर रविवार को श्रद्धालुओं ने भोला झाल पर नौ दिन से घर में विराजे गणपति जी का गंगनहर में विसर्जन किया। इस दौरान मेरठ व आसपास के क्षेत्र से आये श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाकर नृत्य करते हुए गंगनहर तक पहुंचे।

अनंत चतुर्दशी पर्व के अवसर पर भोला झाल पर श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद रही। मेरठ व क्षेत्र के आसपास गांवों से भारी संख्या में श्रद्धालु नौ दिन से घर में विराजमान गणपति जी को लेकर भोला झाल पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गणपति विसर्जन यात्रा में नृत्य करते हुए जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। इसके बाद गणपति बप्पा मोर्या अगले बरस फिर से आना के उद्घोष के साथ विधि-विधान से भोला झाल में गणपति मूर्ति का विसर्जन किया। पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि नौ दिन पूर्व श्रद्धालुओं ने घरों में गणपति जी स्थापना की थी। कुछ श्रद्धालु पांच या सात दिन बाद भी गणपति जी का विसर्जन करते हैं। दिनभर तैनात रही पुलिस फोर्स

गणपति विसर्जन के दौरान भोला झाल पर थाना प्रभारी संजय वर्मा के नेतृत्व में पुलिस फोर्स तैनात रही। विसर्जन के दौरान कांवड़ मार्ग पर दोपहिया वाहनों को छोड़कर सभी को रोक दिया गया। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने गणपति विसर्जन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के वाहनों को भी विसर्जन घाट से दूर ही रोक दिया गया।भोला झाल पर पुलिस दिनभर विसर्जन घाटों पर निरक्षण करती रही। फलावदा: महलका शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद ब्रजघाट पर जाकर गणपति बप्पा को गंगा में विसर्जित कर विदाई दी।

इससे पूर्व रविवार सुबह विशेष पूजा अर्चना के बाद गणपति बप्पा को 56 भोग का लगाकर मोदक एवं सवा किलो के बने लड्डू का भोग लगाया। इस मौके पर हिमांशु शर्मा, आकाश काम्बोज, विक्की, संजय, अरविन्द, बोबी सैनी, रवि सैनी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी