Dengue Outbreak: सहारनपुर में चल रहा है बुखार का प्रकोप, डेंगू का भय, एक महिला की मौत

Dengue Outbreak गंगोह के गांव दूधला में एक महिला की बुखार के कारण मौत हो गई। तबीयत बिगडऩे पर महिला को इलाज के लिए चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था। बताया गया कि दूधला निवासी करीब 26 वर्षीय महिला को दो दिन पूर्व बुखार आया था।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 07:55 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:55 PM (IST)
Dengue Outbreak: सहारनपुर में चल रहा है बुखार का प्रकोप, डेंगू का भय, एक महिला की मौत
सहारनपुर में चल रहा है बुखार का प्रकोप।

सहारनपुर, जेएनएन। गंगोह के गांव दूधला में एक महिला की बुखार के कारण मौत हो गई। तबीयत बिगडऩे पर महिला को इलाज के लिए चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था। बताया गया कि दूधला निवासी करीब 26 वर्षीय महिला को दो दिन पूर्व बुखार आया था। स्वजन ने उसको चिकित्सक को दिखाया गया। आराम न होने पर उसे सहारनपुर दो चिकित्सकों को दिखाया गया लेकिन तबीयत बिगड़ती चली गई। महिला को इलाज के लिए चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। बुखार के कारण पिछले एक माह से च्यादा समय से लोग परेशान होकर जूझ रहे हें।

बुखार अब भी घर-घर में अपनी घुसपैठ करने का प्रयास कर रहा है। मौसम में बदलाव की आहट और च्यादा परेशानी का कारण बन रही है। इस समय सबसे ज्‍यादा परेशानी यमुना खादर क्षेत्र में हो रही है। यहां बुखार के अलावा चर्म रोग भी परेशान किए हुए हें। नगर में भी बुखार के रोगी कम नहीं हो पा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना ग्रामीण क्षेत्रों से मरीज आ रहे हैं।

नगर व क्षेत्र में हर वर्ष बुखार परेशान करता है। इस बार भी स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया व डेंगू से बचाव को उपाय किए थे। बारिश के बाद से बुखार फिर से बढ़ने लगा है। मौसम में परिर्वतन के साथ ही बुखार भी अपना आकार बदल लेता है। मौसम परिवर्तन के साथ ही लोगों को डेंगू का भय सताने लगा है। सीएचसी प्रभारी डा. रोहित वालिया का कहना है कि बुखार की जानकारी होते ही तुरंत टीम को भेजा जा रहा है। उन्होने अपील की कि बुखार होते ही तुरंत सीएचसी में दिखाएं।

chat bot
आपका साथी