भय मुक्त माहौल और बेहतर सड़कों का बिछा दिया जाल: संगीत सोम

सरधना विधानसभा क्षेत्र में लोगों को भय मुक्त माहौल मिला है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 08:15 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 08:15 PM (IST)
भय मुक्त माहौल और बेहतर सड़कों का बिछा दिया जाल: संगीत सोम
भय मुक्त माहौल और बेहतर सड़कों का बिछा दिया जाल: संगीत सोम

मेरठ, जेएनएन। सरधना विधानसभा क्षेत्र में लोगों को भय मुक्त माहौल मिला है। साथ ही बेहतर सड़कों का जाल बिछा दिया है। कुछ काम बाकी है। वह भी पूरे हो जाएंगे। यह बात सरधना विधायक संगीत सोम ने अपने कैंप कार्यालय पर प्रेस वार्ता में कही।

प्रदेश में योगी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर विधायक संगीत सोम ने सोमवार को तहसील रोड स्थित कैंप कार्यालय पर प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने अपने विधान सभा क्षेत्र में कराए दो हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य कराने का दावा किया। साथ ही कहा कि अब की बार भाजपा साढ़े तीन सौ से अधिक सीटों के साथ फिर से वापस आएगी।

सरधना विधान सभा क्षेत्र में ये हुए कार्य

1- नानू से सरधना, सरधना से नवाबगढ़ी होते हुए खतौली, दौराला सरधना रोड से बढ़कली, कुशावली से आक्खेपुर व सलावा, अटेरना से मिलक कैनाल पटरी वाया कुलंजन, सरधना मसूरी रोड से फलावदा सकौती रोड वाया चिदौड़ी टप्पा-चरला सहित अन्य सड़कें बेहतर बनीं।

2- कस्बे में करीब 20 से 22 घंटे, और देहात में करीब 18 घंटे लोगों को बिजली की आपूíत। देहात में जर्जर तार भी बदलवा दिए है।

3- कस्बे व देहात क्षेत्र के गांवों में गुंडाराज खत्म हो गया है। जिन व्यापारियों ने सपा सरकार में पलायन किया था। अब करीब 99 प्रतिशत व्यापारी वापस आ चुके हैं।

4- क्षेत्र के गांवों में बिजली का ओवलोड बढ़ रहा था। अब अधिकतर गावों में 250 केवी का ट्रांसफार्मर लगवाए गए। जो अगली बीस साल तक खराब नहीं होंगे।

5- बढ़कली गांव में तालाबों का सुंदरीकरण किया जा रहा है।

6- सरधना विधान सभा क्षेत्र में तीन मीटर के छोटे पुल थे। ऐसे में करीब 43 पुलिया को नौ मीटर की अलग से बनाई है।

7- सलावा में एशिया का सबसे बड़ा खेल विश्वविद्यालय बन रहा है। जल्द ही मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास किया जाएगा।

8- सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत निर्धन परिवारों की युवतियों का विवाह संपन्न कराया जा रहा है।

9- फलावदा क्षेत्र के गांव में तीस बेड का अस्पताल तैयार है। एक कपसाड़ में भी अस्पताल बन रहा है। जिसका लिटर बनकर तैयार हुआ है।

10- खंडहर स्कूल भवनों की मरम्मत करवाई गई है।

chat bot
आपका साथी