शामली में दो बच्‍चों को मारकर पिता ने खुद को भी लगाई फांसी, पत्‍नी से चल रहा था विवाद

Suicide In Shamli शामली में एक पिता ने आत्‍मघाती कदम उठाया है। युवक ने अपने दो बच्चों को फांसी देकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद को भी फांसी लगाकर जान दे दी है। जानकारी के अनुसार पत्नी से विवाद के बाद युवक ने यह कदम उठाया है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 03:33 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 03:33 PM (IST)
शामली में दो बच्‍चों को मारकर पिता ने खुद को भी लगाई फांसी, पत्‍नी से चल रहा था विवाद
शामली में पिता ने दो बच्‍चों को मारकर खुद भी फांसी लगा ली।

शामली, जागरण संवाददाता। Suicide In Shamli शामली के झिंझाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने दो बच्चों को फांसी देकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद को भी फांसी लगाकर जान दे दी है। जानकारी के अनुसार पत्नी से विवाद के बाद युवक ने यह कदम उठाया है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी, घटनाक्रम की जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

बच्‍चों को लेकर घर से चला गया था

कुड़ाना निवासी सवित पुत्र रामकिशन का पिछले दिनों से पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सवित अपने दो बच्चों (एक बेटा-एक बेटी) को लेकर घर से चला गया। झिंझाना क्षेत्र में जाकर पहले दोनों बच्चों को फांसी लगा दी और उनकी मौत के बाद खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

भाई ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी

मृतक के भाई मुकेश ने बताया कि 29 नवंबर को भाई रात में अपने दोनों बच्चों पुत्र लक्ष्य 8 वर्ष और पुत्री लक्ष्‍मी 5 वर्ष के लेकर घर से चला गया था। वह अपनी पत्नी के साथ दूसरे मकान पर रहता था। 30 नवंबर को उसकी पत्नी निवासी छपरौली भी अपने मायके चली गई थी। मुकेश ने कोतवाली में भाई की गुमशुदगी भी दर्ज करा रखी है। सवित की शादी 2013 में हुई थी। पत्नी के साथ विवाद के बारे में उनके भाई को भी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी