Farmers Tractor rally: दिल्ली की ट्रैक्टर रैली में क्रांतिधरा की झलक दिखाएंगे मेरठ के किसान, ऐसे की तैयारी

गणतंत्र दिवस के मौके पर किसान पूरे जोश में हैं। गाजीपुर बार्डर के किसानों में शामिल मेरठ के किसान क्रांतिधरा की झलक प्रस्तुत करेंगे। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के कई संगठन दिल्ली में अलग-अलग सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन करते हुए पिछले डेढ़ माह से डेरा डाले हुए हैं।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 12:16 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 12:16 PM (IST)
Farmers Tractor rally: दिल्ली की ट्रैक्टर रैली में क्रांतिधरा की झलक दिखाएंगे मेरठ के किसान, ऐसे की तैयारी
आज मंगलवार को ट्रैक्‍टर रैली के लिए किसान पूरी तरह तैयार हैं।

मेरठ, जेएनएन। मंगलवार को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में गाजीपुर बार्डर के किसानों में शामिल मेरठ के किसान क्रांतिधरा की झलक प्रस्तुत करेंगे। कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के कई संगठन दिल्ली में अलग-अलग सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन करते हुए पिछले डेढ़ माह से डेरा डाले हुए हैं। किसान संगठनों ने गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद से सरकार व किसानों के बीच लगातार गतिरोध की स्थिति बनी हुई थी। वहीं, पुलिस ने किसानों के ट्रैक्टर रैली निकालने के लिए अलग रूट निर्धारित कर दिया। गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को दिल्ली में किसान ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। इसमें मेरठ के किसान क्रांतिधरा की झांकी प्रस्तुत करेंगे।

ट्रैक्टरों पर लगाया राष्ट्रीय ध्वज व कृषि यंत्र

भारतीय किसान यूनियन मेरठ के जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ईकडी ने बताया कि मेरठ से पहुंचे किसानों ने ट्रैक्टर पर आगे की तरफ राष्ट्रीय ध्वज लगाया है। वहीं ट्रैक्टर के पीछे ट्राली समेत कृषि यंत्रों को जोड़ा हुआ है। ट्रैक्टरों में म्यूजिक सिस्टम, चमकीले एलाय व्हील और कई तरह से ट्रैक्टर-ट्रालियों को आकर्षित करते हुए सजाया गया है। ट्रैक्टर-ट्रालियों को सजाने का उद्देश्य रैली में शामिल होना है।

ट्रैक्टर रैली में गन्ने और गुड़ की खूशबू भी शामिल

भाकियू प्रेस प्रवक्ता बबलू जटौली ने बताया कि किसानों की ट्रैक्टर रैली में गन्ने समेत मुख्य फसलों को झांकी के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही ट्राली में गुड़ की खूशबू भी होगी। ट्राली पर तिरपाल लगाकर झोपड़ीनुमा अस्थायी घर बनाए गए हैं। ठंड से बचने के लिए इसमें पराली व गद्दे डालकर आराम करने के लिए समुचित व्यवस्था की गई है।

chat bot
आपका साथी