Farmers Tractor Rally: हरियाणा में एंट्री बैन, ईपीई पर कई किमी तक लगीं वाहनों की कतारें Baghpat News

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्‍ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली के कारण हरियाणा में वाहनों की एंट्री बैन होने से यहां खेकड़ा के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे ईपीई पर दूर तक वाहनों की कतार लगी हैं। वाहन सवार ईपीई पर ही खाना बना रहे है।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 01:16 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 01:16 PM (IST)
Farmers Tractor Rally: हरियाणा में एंट्री बैन, ईपीई पर कई किमी तक लगीं वाहनों की कतारें Baghpat News
बागपत के खेकड़ा में ईपीई पर लगा लंबा जाम।

बागपत, जेएनएन। आज दिल्ली में हो रही किसानों की ट्रैक्टर रैली के कारण हरियाणा में वाहनों की एंट्री बैन होने से यहां खेकड़ा के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे ईपीई पर दूर तक वाहनों की कतार लगी हैं। पेट भरने के लिए वाहन सवार ईपीई पर ही खाना बना रहे है। रोंग साइड से बाइक सवार हरियाणा की तरफ बढ़ रहे है। मंगलवार 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर परेड के कारण रविवार आधी रात को हरियाणा में जाने वाले बड़े वाहनों की एंट्री बैन कर दी गई थी।

हरियाणा के जखोली टोल से लेकर बड़ागांव तक करीब 16 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी हुई है। पहिया दो दिन से जाम होने के कारण वाहन सवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। पेट भरने के लिए वाहन सवारों ने ईपीई पर ही चूल्हे चढ़ा दिए है। वाहन सवारों के लिये रेहड़ी व ठेली वाले भी खाद्य सामग्री बेचने जा रहे है।

सोमवार रात तक किसानो के ट्रैक्टर दिल्ली की तरफ बढ़े जिससे एनएच खचाखच भरा रहा लेकिन आधी रात के बाद वाहनों का आवागमन सामान्य हुआ। रोजाना की अपेक्षा बुधवार को काफी कम संख्या में वाहन एनएच पर दौड़े। वाहन चालक जयपाल, मोहन, संजय आदि ने बताया कि बुधवार को ईपीई ही रात गुजारनी पड़ेगी। संभवत: गुरुवार सुबह ही वाहनों को हरियाणा में एंट्री मिलेगी। 

chat bot
आपका साथी