Farmers Protest: बिना अनुमति बीच शहर से निकली भाकियू की ट्रैक्‍टर रैली, रोकना पड़ा ट्रैफिक

भारतीय किसान यूनियन की रविवार को ट्रैक्टर रैली से दिल्ली रोड पर जाम जैसे हालात बने रहे। रैपिड कार्य के चलते पहले से ही संकरे हुए रास्तों पर लोगों ने और भी परेशानी ङोली। वहीं कमिश्नरी चौराहे और बेगमपुल पर भी पुलिस ने रैली के लिए रास्ते को रोका।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 10:14 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 10:14 AM (IST)
Farmers Protest: बिना अनुमति बीच शहर से निकली भाकियू की ट्रैक्‍टर रैली, रोकना पड़ा ट्रैफिक
शहर के बीच से निकली भाकियू की ट्रैक्‍टर रैली।

जागरण संवाददाता, मेरठ। भारतीय किसान यूनियन की रविवार को ट्रैक्टर रैली से दिल्ली रोड पर जाम जैसे हालात बने रहे। रैपिड कार्य के चलते पहले से ही संकरे हुए रास्तों पर लोगों ने और भी परेशानी ङोली। वहीं, कमिश्नरी चौराहे और बेगमपुल पर भी पुलिस ने रैली के लिए रास्ते को रोका। दोनों ही जगह काफी देर बाद यातायात सुचारु हो सका।

भाकियू युवा विंग के अध्यक्ष गौरव टिकैत की अगुवाई में भाकियू की ट्रैक्टर रैली सुबह बहसूमा से दिल्ली बार्डर के लिए निकली। कमिश्नरी आवास चौराहे पर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने यातायात रोक दिया। रैली निकलने के बाद पुलिसकíमयों को व्यवस्था बनाने में काफी समय लगा। इसके बाद रैली बेगमपुल चौराहा पहुंची, तब भी पुलिस ने चारों ओर का ट्रैफिक रोक दिया था। वहां से ट्रैक्टर निकलने के बाद यातायात शुरू किया गया, जिसके चलते काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। रैली के साथ-साथ एसपी सिटी भी चल रहे थे। दिल्ली रोड पर जगह-जगह रैपिड का काम चल रहा है, जिसके चलते भैंसाली डिपो, घंटाघर चौराहा, जली कोठी, ईदगाह, मेट्रो प्लाजा, फुटबाल चौक, टीपीनगर और मेवला फ्लाईओवर पर जाम रहा। चिलचिलाती धूप में लोग परेशान हुए।

बिना अनुमति शहर के बीच से निकली रैली

कोरोना कफ्यरू में शहर के बीच से रैली निकालने की अनुमति देने के सवाल पर एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि पुलिस से किसी भी तरह की अनुमति नहीं ली गई थी। बिजनौर से चली रैली को अपने जिले से होते हुए गाजियाबाद की सीमा में प्रवेश करा दिया गया। रविवार होने से सड़क पर भीड़ न के बराबर थी इसलिए कहीं जाम नहीं लगा। 

chat bot
आपका साथी