Baghpat Haryana Border Dispute: टांडा गांव के किसानों पर धारदार हथियारों से हमला, 11 घायल, हर‍ियाणा के किसानों ने उजाड़ी फसल

Baghpat Haryana Border Dispute हरियाणा के किसानों ने टांडा खादर में 15 बीघा ईंख और मिर्च की फसल उजाड़ी। टांडा गांव के किसानों पर धारदार हथियारों से हमला। पुलिस के साथ भी हाथापाई की आरोपित दो किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 07:23 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 07:23 PM (IST)
Baghpat Haryana Border Dispute: टांडा गांव के किसानों पर धारदार हथियारों से हमला, 11 घायल, हर‍ियाणा के किसानों ने उजाड़ी फसल
टांडा गांव के किसानों पर धारदार हथियारों से हमला।

बागपत, जेएनएन। हरियाणा के खोजकीपुर गांव के किसानों ने एक बार फिर यमुना खादर में टांडा गांव के 13 किसानों पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें दो महिला समेत 11 किसान घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर भी हमले का प्रयास करते हुए हाथापाई की गई। आरोपित किसानों ने 15 बीघा ईंख व मिर्च की फसल को उजाड़ दिया। इस मौके पर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने आरोपित दो किसानों को हिरासत में ले लिया और घायलों का सीएचसी पर उपचार कराया।

टांडा के किसान शाहीन ने बताया कि बुधवार की दोपहर वह खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान हरियाणा के खोजकीपुर गांव के छह-सात ट्रैक्टरों में 70-80 किसान लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर आए और उनकी ईंख और मिर्च की लगभग 15 बीघा फसल पर ट्रैक्टर चला दिए। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से असलम पुत्र फुरकान, सहीदूद्दीन पुत्र कमरूद्दीन, अब्दुल बासिद पुत्र कमरूद्दीन, परवेज पुत्र शाहीन, नौमान पुत्र अकबर, माजिद पुत्र फखरूद्दी, मुनीदा पत्नी साइन, वाजिदा पत्नी यामीन आदि 11 किसान घायल हो गए। उसे भी चोट आई। इस दौरान अफरातफरी मच गई। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। कई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, तो आरोपित किसानों ने पुलिस पर हमले का प्रयास करते हुए उनके साथ भी जमकर हाथापाई कर दी।

घायल महिला वाजिदा ने बताया कि उसके बाद छपरौली और बड़ौत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पहले ही किसान अपने ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। पुलिस ने खोजकीपुर गांव के दो आरोपित किसानों को हिरासत में ले लिया है। उधर, यह भी बताया जाता है कि इस झगड़े में खोजकीपुर गांव का सुखबीर पुत्र भुल्लन भी घायल हुआ है। एसओ प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि यमुना खादर में विवादित भूमि को लेकर खोजकीपुर और टांडा गांव के किसानों का झगड़ा हुआ है। टांडा के कई किसानों को चोट लगी है। तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज होगा। पुलिस के साथ हाथापाई नहीं हुई है। 

chat bot
आपका साथी