मुजफ्फरनगर के मशहूर गु़ड़ की मिठास से महकेगी प्रदेश की राजधानी

मुजफ्फरनगर का गुड़ देश ही नहीं विदेशों तक विख्यात है। यहां की प्रसिद्ध मंडी से देश के हर कोने में गुड़-शक्कर पहुंचता है। गुड़-खांडसारी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत जिले का गुड़ चयनित है।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 08:28 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 08:28 PM (IST)
मुजफ्फरनगर के मशहूर गु़ड़ की मिठास से महकेगी प्रदेश की राजधानी
गु़ड़ महोत्‍सव में मुजफ्फरनगर का गुड़ लेकर जाएंगे किसान

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। लखनऊ के गोमती नगर में छह व सात मार्च को होने वाला गुड़ महोत्सव जिले के गुड़ की मिठास व उसके सह उत्पाद से महकेगा। महोत्सव में जनपद से 13 किसान एवं फर्म अपने गुड़ व उसके सह उत्पाद का स्टाल लगाएंगी। गुरुवार की शाम कुछ किसान एवं उद्यमी अपने गुड़ उत्पाद लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

जिले का गुड़ देश ही नहीं विदेशों तक विख्यात है। यहां एशिया प्रसिद्ध मंडी है। मंडी से देश के हर कोने में यहां का गुड़-शक्कर पहुंचता है। गुड़-खांडसारी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत भी जिले का गुड़ चयनित है। लखनऊ के गोमतीनगर में दो दिवसीय गुड़ महोत्सव छह व सात मार्च को आयोजित होगा। महोत्सव में गुड़ की विभिन्न किस्में प्रदर्शित की जाएंगी।जनपद में हुए गुड़ महोत्सव में भी 101 किस्मों का गुड़ प्रदर्शित किया गया था। खांडसारी अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि लखनऊ में गुड़ की प्रदर्शनी के लिए जिले से 13 किसान एवं उद्यमी भाग लेंगे। इनमें से कुछ गुरुवार की शाम प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन से लखनऊ के लिए रवाना हो गए जबकि कुछ शुक्रवार को बस व निजी वाहन से रवाना होंगे।

गुड़ की ये किस्में प्रदर्शनी में बिखेरेंगी खुशबू

उत्तम किस्म का जैविक गु़ड़, शक्कर, खांड, रसायन रहित गुड़ शक्कर, गुड़ बरफी, जैगरी क्यूब, राब, सिरका, शहद, लेमन आयल आदि के साथ अन्य सह उत्पाद प्रदर्शनी में अपनी महक बिखेरेंगे।

ये फर्म या किसान लेंगे भाग

संगीता तोमर, शिवम कुमार, राकेश कुमार, ब्रजवीर सिंह, वसीम आलम, मोहर्रम अली, शुभम राठी, मौ. अयाज, रिजवान, अक्षय कुमार, विपिन कुमार, नदीम व रोहित कुमार।

chat bot
आपका साथी