आगे तिरंगा और पीछे कृषि यंत्र लगा रवाना हुए किसान

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए सैकडों किसान दिल्ली रवाना हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 05:00 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 05:00 AM (IST)
आगे तिरंगा और पीछे कृषि यंत्र लगा रवाना हुए किसान
आगे तिरंगा और पीछे कृषि यंत्र लगा रवाना हुए किसान

मेरठ, जेएनएन। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए सैकड़ों की संख्या किसान सोमवार को गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना हुए। मेरठ जिले से अलग-अलग हिस्सों से किसान बार्डर के लिए रवाना हुए। वहीं, किठौर में रालोद के बैनर तले किसानों को पुलिस ने गढ़ रोड पर ही रोक दिया। भारतीय किसान यूनियन से जुड़े समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने गंगनहर पटरी और दिल्ली रोड से गाजीपुर बार्डर के लिए कूच किया। भाकियू किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में नारेबाजी की। किसान गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली में हिस्सा लेंगे। ट्रैक्टर पर आगे तिरंगा लगाकर पीछे की तरफ कृषि यंत्र रैली के लिए ले जाए गए हैं।

ट्रैक्टर-ट्राली पर रहने की पूरी व्यवस्था

मेरठ जिले से किसान ट्रैक्टर ट्राली लेकर रवाना हुए। इसमें जटोली, ललसाना, दौराला, करनावल, घोपला, मवाना, मवाना खुर्द, मुबारिकपुर आदि स्थानों से किसान भाकियू के बैनर तले शामिल हुए। किसानों ने ट्रैक्टर के आगे राष्ट्रीय ध्वज लगाया, वहीं पीछे की ओर कल्टीवेटर, हैरो आदि कृषि यंत्रों को जोड़ा गया। ठंड से बचने के लिए ट्रैक्टर के पीछे ट्राली में पराली, पालीथिन कवर और तिरपाल आदि सभी व्यवस्था की गई। इसके अलावा कुछ ट्रैक्टरों पर म्यूजिक सिस्टम भी लगाया गया है।

रैली में शामिल होंगे किसान

गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आह्वान किया था। उन्होंने सोमवार को ट्वीटर और फेसबुक आदि सोशल मीडिया पर संदेश भी डाला। भाकियू जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ईकड़ी ने बताया कि किसान ट्रैक्टर रैली में शामिल होकर खेती-किसानी की झांकी प्रस्तुत करेंगे। इसमें कृषि यंत्र, गन्ना व कई जिलों से पहुंचे अलग-अलग ट्रैक्टर शामिल होंगे।

chat bot
आपका साथी