मुजफ्फरनगर की महापंचायत में कई राज्य के किसान होंगे शामिल, सिवाया टोल पर रणनीति पर विचार

भाकियू के मंडल प्रभारी ओमपाल मलिक ने धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मंडल प्रभारी ने कहा कि दिल्ली में किसान संसद का आयोजन होने जा रहा है। सरकार के तुगलकी फरमानों को जनता के बीच रखा जाएगा। रैली में बड़ी संख्‍या में किसान रहेंगे।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 08:30 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 08:30 PM (IST)
मुजफ्फरनगर की महापंचायत में कई राज्य के किसान होंगे शामिल, सिवाया टोल पर रणनीति पर विचार
भाकियू के मंडल प्रभारी ने सिवाया टोल प्लाजा पर बैठक कर महापंचायत का खाका किया तैयार।

मेरठ,जागरण संवाददाता। मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर को होने वाली किसान महापंचायत में कई राज्यों से किसान शामिल होंगे। सिवाया टोल प्लाजा पर भाकियू के चल रहे धरने में सोमवार को संगठन के मंडल प्रभारी पहुंचे, जिन्होंने महापंचायत को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की और खाका तैयार किया। सभी को जिम्मेवारी भी सौंपी गई।

भाकियू के मंडल प्रभारी ओमपाल मलिक ने टोल प्लाजा पहुंचकर धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मंडल प्रभारी ने कहा कि दिल्ली में किसान संसद का आयोजन होने जा रहा है। सरकार के तुगलकी फरमानों को जनता के बीच रखा जाएगा। पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर की महापंचायत में कई राज्यों से बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे।

साथ ही उन्होंने दौराला क्षेत्र के गांव चिंदौड़ी, दौराला, सरुरपुर, गोटका आदि गांवों में भी जनसंपर्क किया। टोल प्लाजा पर भाकियू कार्यकर्ता चरण सिंह संबोधन में कहा कि सरकार अब नया विद्युत बिल लागू करना चाहती है। नया विद्युत नियम किसानों के नहीं, बल्कि पूंजीपतियों के हित में है। अध्यक्षता शोसिंह प्रधान और संचालन गजेंद्र सिंह ने किया।

chat bot
आपका साथी