Baghpat UP Coronavirus Warrior Farmers: गांवों की रक्षा के लिए खड़े हुए 'ग्राम देवता', इस तरह संभाली कमान

Baghpat UP Coronavirus Warrer Farmers कोरोना संक्रमण रोकने के लिए बागपत के आसरा गांव में किसानों द्वारा खुद सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। प्रशासन की अपील पर लगभग 25 गांवों के दो सौ किसान सैनिटाइजेशन अभियान में सहयोग करने के लिए उतर पड़े हैं।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 07:47 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 08:09 PM (IST)
Baghpat UP Coronavirus Warrior Farmers: गांवों की रक्षा के लिए खड़े हुए 'ग्राम देवता', इस तरह संभाली कमान
बागपत के आसरा गांव में सैनिटाइजेशन कर रहे किसान।

बागपत, [राजीव पंडित]। Baghpat UP Coronavirus Warrer Farmers बेशक, किसान का धर्म धरती पर हल चलाकर अन्न उपजाना है लेकिन कोरोना काल की इस घोर विपदा में ग्राम देवता अब एक नए अवतार में हैं। कोरोना को हराने के लिए वह भी मैदान में उतर पड़े हैं। करीब 200 किसान अपने ट्रैक्टर और स्प्रे मशीनों की सहायता से गांव-गांव सैनिटाइजेशन में जुटे हैं। इस काम में लगे किसानों का संकल्प है कि इस महामारी को हरा कर ही दम लेंगे।

कोरोना रोकने को बागपत के आसरा गांव में किसानों द्वारा खुद सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। प्रशासन की अपील पर लगभग 25 गांवों के 200 किसान सैनिटाइजेशन अभियान में सहयोग कर रहे हैं। रमाला चीनी मिल दइन्हें सैनिटाइजर उपलब्ध करा रहा है। बाकी इंतजाम किसानों ने खुद किया है। @JagranNews pic.twitter.com/mt3NKbNNBa— amit singh (@Join_AmitSingh) May 18, 2021

कोरोना का संक्रमण अब गांवों में भी पैर पसारने लगा है। हर गांव में संक्रमण और बुखार से पीडित लोग मिल रहे हैं, मौतें भी हो रही हैं। ऐसे में इस महामारी को थामने के लिए सरकारी मशीनरी भी लगी हुई है लेकिन उसकी भी एक सीमा है। ऐसे में प्रशासन की अपील पर लगभग 25 गांवों के दो सौ किसान सैनिटाइजेशन अभियान में सहयोग करने के लिए उतर पड़े हैं। इसमें प्रशासन के साथ ही रमाला चीनी मिल द्वारा सैनिटाइजर उपलब्ध करवाया जा रहा है जबकि ट्रैक्टर, डीजल, टैंकर और छिड़काव करने वाली स्प्रे मशीन का प्रबंध किसान अपने स्तर पर कर रहे हैं।

कृषि यंत्रों से सैनिटाइजेशन में जुटे किसान

बड़ौत क्षेत्र के रंछाड़, बिनौली, बिजरौल, बावली, आचार्य खेड़ा, रमाला, किरठल, बड़ौली, हिलवाड़ी आदि दर्जनों गांवों में किसान ट्रैक्टर व स्प्रे मशीन जैसे कृषि यंत्रों से सैनिटाइजेशन में जुटे हैं। किरठल गांव के सुधीर प्रमुख कहते हैं कि एकजुट होकर ही इस महामारी से लड़ा जा सकता है, इसलिए किसान ट्रैक्टर और स्प्रे मशीनों से सैनिटाइजेशन कर रहे हैं। इसमें गांव के अन्य लोगों का भी सहयोग लिया जा रहा है। कंडेरा गांव के नरेंद्र और कासिमपुर खेड़ी गांव निवासी पिन्नू ने बताया कि उन्होंने भी अपना ट्रैक्टर और स्प्रे मशीन सैनिटाइजेशन अभियान में लगा रखा है। रमाला सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक डाक्टर आरवी राम बताते हैं कि चीनी मिल के ट्रैक्टर और टैंकरों से भी क्षेत्र के गांवों में सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। इसमें कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, किसानों का भी सहयोग किया जा रहा है।

किसान दे रहे भरपूर सहयोग

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए किसानों की सहायता ली जा रही है। रोजाना किसानों के दो सौ ट्रैक्टरों के अलावा स्प्रे मशीनों को सैनिटाइजेशन अभियान में लगाया जा रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। गांवों में कोरोना का संक्रमण कम होने लगा है। ग्रामीणों के इस सहयोग की मैं सराहना करता हूं।

- राजकमल यादव, डीएम।

chat bot
आपका साथी