किसानों ने कृषि कानून की प्रतियां फूंकी

गाजियाबाद के गाजीपुर बार्डर पर चले रहे किसान आंदोलन को उग्र बनाने के लिए बुधवार को ईकड़ी गांव में भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने किसानों की बैठक ली।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 06:35 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 06:46 PM (IST)
किसानों ने कृषि कानून की प्रतियां फूंकी
किसानों ने कृषि कानून की प्रतियां फूंकी

मेरठ, जेएनएन। गाजियाबाद के गाजीपुर बार्डर पर चले रहे किसान आंदोलन को उग्र बनाने के लिए बुधवार को ईकड़ी गांव में भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने किसानों की बैठक ली। जिसमे उन्होंने कृषि कानून की प्रतियां जलाकर विरोध प्रकट किया। इस दौरान दर्जनों किसान उपस्थित रहे।

भाकियू टिकैत गुट के जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी के आह्वान पर गांव ईकड़ी में बैठक में दर्जनों किसान मौजूद रहे। इस दौरान भाकियू पदाधिकारियों व किसानों ने रोष व्यक्त करते हुए कृषि कानून की प्रतियां जलाई और कहा कि कि किसान किसी भी कीमत पर कृषि कानून लागू नहीं होने देगा। बीते माह से पंजाब, हरियाण व उप्र के किसान भारी संख्या में गाजियाबाद के गाजीपुर बार्डर पर डटे हुए है। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से आंदोलन को तेज करने के लिए गाजीपुर बार्डर पहुंचने का आह्वान किया। असफाक खान, राजकुमार करनावल, जमील अहमद आदि भाकियू पदाधिकारी मौजूद रहे।

किसानों ने जलाई कृषि कानून की प्रतियां : गाजियाबाद के गाजीपुर बार्डर पर चले रहे किसान आंदोलन को उग्र बनाने के लिए बुधवार को ईकड़ी गांव में भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने किसानों की बैठक ली। जिसमे उन्होंने कृषि कानून की प्रतियां जलाकर विरोध प्रकट किया। इस दौरान दर्जनों किसान उपस्थित रहे।

भाकियू टिकैत गुट के जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी के आह्वान पर गांव ईकड़ी में बैठक में दर्जनों किसान मौजूद रहे। इस दौरान भाकियू पदाधिकारियों व किसानों ने रोष व्यक्त करते हुए कृषि कानून की प्रतियां जलाई और कहा कि कि किसान किसी भी कीमत पर कृषि कानून लागू नहीं होने देगा। बीते माह से पंजाब, हरियाण व उप्र के किसान भारी संख्या में गाजियाबाद के गाजीपुर बार्डर पर डटे हुए है। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से आंदोलन को तेज करने के लिए गाजीपुर बार्डर पहुंचने का आह्वान किया। असफाक खान, राजकुमार करनावल, जमील अहमद आदि भाकियू पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी