बुलंदशहर में जंगली सूकर के हमले में किसान की मौत, सात घायल, ग्रामीणों को अकेले जंगल में नहीं जाने की हिदायत

पिलखना निवासी 60 वर्षीय किसान राजपाल ङ्क्षसह पुत्र लोकमन व 50 वर्षीय देवेंद्र पुत्र नाहर ङ्क्षसह अपने खेतों से गेहूं काटकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान जंगली सूकर ने हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने सूकर को लाठी-डंडों से भगाया।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 11:57 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 11:57 PM (IST)
बुलंदशहर में जंगली सूकर के हमले में किसान की मौत, सात घायल, ग्रामीणों को अकेले जंगल में नहीं जाने की हिदायत
नरौरा में सूकर के हमले से घायल हुए किसानों की जानकारी लेते वन विभाग के अधिकारी।

बुलंदशहर, जेएनएन। नरौरा थानाक्षेत्र के ग्राम पिलखना में जंगली सूकर के हमले में किसान की मौत हो गई। सूकर ने दो अन्य गांवों में भी हमला कर छह लोगों को घायल कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी वन विभाग की टीम सूकर को नहीं पकड़ सकी। ग्रामीणों को अकेले जंगल में नहीं जाने की हिदायत दी गई है।

पिलखना निवासी 60 वर्षीय किसान राजपाल सिंह पुत्र लोकमन व 50 वर्षीय देवेंद्र पुत्र नाहर सिंह अपने खेतों से गेहूं काटकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान जंगली सूकर ने हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने सूकर को लाठी-डंडों से भगाया। घायलों को अस्पताल ले गए लेकिन राजपाल ङ्क्षसह ने रास्ते में दम तोड़ दिया। देवेंद्र को गंभीर अवस्था मे हायर सेंटर भेजा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। इसके बाद नजदीकी गांव नंगला किला में खेतों पर गेहूं काट रहे किसानों पर इसी सूकर ने हमला बोला। इसमें चंद्रवती, हरिचंद और उनकी पत्नी अनीता के अलावा सुरेश और जगदीश घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल भेजा है। उधर, अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव खुदादिया निवासी राजेश मीना देर शाम नलकूप पर जा रहे थे। जंगली सूकर ने उन पर हमला बोल दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

सर्च अभियान आज भी चलेगा

वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तीन टीम गठित कर अभियान चलाया लेकिन देर शाम तक सूकर हत्थे नहीं चढ़ा था। डीएफओ गौतम ङ्क्षसह ने बताया कि आसपास के गांवों में मुनादी करा ग्रामीणों को अकेले जंगल में नहीं जाने की हिदायत दी है। रविवार को फिर सर्च अभियान चलाया जाएगा।  

chat bot
आपका साथी