आरओ-एआरओ को समझाए चुनाव संपन्न कराने के नए नियम

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आरओ और एआरओ को शनिवार को विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Apr 2021 11:15 PM (IST) Updated:Sat, 03 Apr 2021 11:15 PM (IST)
आरओ-एआरओ को समझाए चुनाव संपन्न कराने के नए नियम
आरओ-एआरओ को समझाए चुनाव संपन्न कराने के नए नियम

मेरठ, जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आरओ और एआरओ को शनिवार को विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। जिले के सभी 12 ब्लाकों के आरओ और एआरओ को नामांकन फार्म की बिक्री से लेकर मतगणना के दौरान बरती जाने वाली सर्तकता की जानकारी दी गई।

विकास भवन सभागार में शनिवार को आयोजित प्रशिक्षण में 12 आरओ और 172 एआरओ को जिम्मेदारी दी गई है। उधर, कोरोना काल में हो रहे चुनाव को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने नए नियम निर्धारित किए हैं। ऐसे में चुनाव की बारीकियां समझाने के लिए तीन चरण में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सीडीओ शशांक चौधरी और डीडीओ दिग्विजय नाथ तिवारी ने चुनाव के दौरान अधिक सतर्कता बरतने के लिए कहा। सीडीओ ने बताया कि कोरोना को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग का सतर्कता पर अधिक जोर है। प्रशिक्षण के दौरान आरओ और एआरओ ने सवाल-जवाब भी किए।

जीतेंद्र अध्यक्ष, अनिल सचिव बने: आल इंडिया एससीएसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन की मेरठ शाखा की कार्यकारिणी का शनिवार को गठन हुआ। नई दिल्ली बड़ौदा हाउस स्थित केंद्रीय संगठन की अनुशंसा पर अध्यक्ष पद पर जीतेंद्र, सचिव पद पर अनिल सहाय और कोषाध्यक्ष पद पर अमर सिंह को नियुक्त किया गया। जयवीर सिंह को उपाध्यक्ष, बिलेंद्र कुमार को सहायक सचिव नियुक्त किया गया है। सिटी स्टेशन पर नव निर्वाचित पदाधिकारियों का परमजीत सिंह, ओमपाल सिंह, सनी कुमार, रोहताश आदि कर्मचारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

आसपा की बैठक : आजाद समाज पार्टी की बैठक शनिवार को प्रभात नगर में हुई। पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रछौती व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अरविद कुमार ने पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतराम ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने संतराम कुन्हैडा को वार्ड नंबर एक से जिला पंचायत सदस्य चुनाव का प्रत्याशी भी घोषित किया। इस मौके पर ब्रह्मंदास, शहजाद, शुभम, रोबिन, तिलकराम, प्रीतम सिंह, भीम सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी