राष्ट्रीय आलू दिवस पर कृषिधाम एक्सपो एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ

मोदीपुरम (मेरठ): राष्ट्रीय आलू दिवस पर केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान पर तीन दिवसीय कृषिधाम एक्सप

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 07:00 AM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 07:00 AM (IST)
राष्ट्रीय आलू दिवस पर कृषिधाम एक्सपो एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ
राष्ट्रीय आलू दिवस पर कृषिधाम एक्सपो एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ

मोदीपुरम (मेरठ): राष्ट्रीय आलू दिवस पर केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान पर तीन दिवसीय कृषिधाम एक्सपो एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने उद्यान, पशुपालन, खाद्यान्न फसलों और कृषि तकनीक की प्रदर्शनी भी देखी और लाभ उठाया। आलू गोष्ठी में किसानों को खेती की तकनीक, नई प्रजाति और रोग व कीटों के प्रबंधन व भंडारण के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि उप महानिदेशक (बागवानी विज्ञान) डा. एके ¨सह रहे। अध्यक्षता कृषि विवि के कुलपति प्रो. गया प्रसाद ने की। संस्थान के पूर्व निदेशक डा. एसएम पॉल खुराना, डा. एसके पांडेय, डा. वीरपाल ¨सह और डा. एस. मोहंती विशिष्ट अतिथि रहे। संस्थान के निदेशक डा. एसके चक्रवर्ती ने सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। संस्थान के संयुक्त निदेशक डा. मनोज कुमार ने आभार व्यक्त किया। संचालन प्रधान वैज्ञानिक सतीश कुमार लूथरा ने किया। 'बिना आलू कैसी होगी दुनिया' अभियान के संचालक डा. मार्क ब्यूफोर्ट, डा. आर. अनंथम, डा. हेमंत कोर्डेली ने आलू के बिना दुनिया का स्वरूप समझाने की कोशिश की। संचालन डा. विजय किशोर गुप्ता ने किया। कई प्रतियोगिता भी हुई। विजेताओं को डा. वीरपाल ¨सह, डा. एसके पांडेय और डा. एसएम पॉल खुराना ने पुरस्कृत किया।

देसी-विदेशी कंपनियों के स्टाल पर ली जानकारी

- मेला परिसर में कई देसी और विदेशी कंपनियों के स्टाल लगे थे। जिन पर किसानों को विभिन्न फसलों से संबंधित उपयोगी जानकारी दी गई। खाद और उन्नत प्रजाति के बीजों के बारे में भी किसानों ने जानकारी ली। कृषि उपकरणों को लेकर भी किसानों में उत्सुकता देखी गई। इनके स्टाल पर भी किसानों की काफी भीड़ रही। इसके अलावा स्कूल-कालेज के छात्र-छात्रा भी मेले में पहुंचे। आलू की विभिन्न प्रजाति देख सभी अचंभित रह गए।

chat bot
आपका साथी