कैफे गिल में लगी प्रदर्शनी में खूब पसंद आए देसी डिजाइन

द आउटफिट बुटीक की ओर से आबूलेन स्थित कैफे गिल में फैशन एवं लाइफ प्रदर्शनी आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:40 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:40 PM (IST)
कैफे गिल में लगी प्रदर्शनी में खूब पसंद आए देसी डिजाइन
कैफे गिल में लगी प्रदर्शनी में खूब पसंद आए देसी डिजाइन

मेरठ, जेएनएन : द आउटफिट बुटीक की ओर से आबूलेन स्थित कैफे गिल में आयोजित फैशन एवं लाइफ स्टाइल प्रदर्शनी के दूसरे दिन रविवार को भी महिलाओं ने खूब खरीदारी की। प्रदर्शनी में ज्वेलरी, परिधान, होम डेकोर और घर के सजावटी सामान के साथ ही त्योहारी सीजन के लिए भी खरीदारी की। आयोजक डा. संगीता आर्या ने बताया कि प्रदर्शनी में छोटे और मझोले दस्तकारों की वस्तुओं और डिजाइन को महत्व दिया गया, जिससे उन्हें रोजगार के नए अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि लोगों की पसंद में बदलाव आ रहा है, अब पारंपरिक और देसी डिजाइन और वस्तुओं की मांग बढ़ रही है।

पेड़ लगाकर प्रतियोगिता में प्रथम आए रिहान

मेरठ : बूंद फाउंडेशन की ओर से रविवार को सूरजकुंड हंस चौराहे पर जल संरक्षण जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही पूर्व में आयोजित की गई पेड़ लगाओ प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। लोगों ने शहर में जगह-जगह दस हजार पौधे लगाकर प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में रिहान मलिक प्रथम, अमित कुमार दूसरे और महक रस्तोगी तीसरे स्थान पर रही। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष रवि कुमार, मुकुल रस्तोगी, सुरजीत सिंह राणा और ललित कुमार भी उपस्थित रहे। राष्ट्र और समाज सेवा ही सच्चा सम्मान है

मेरठ : सेवा भारती सावरकर भाग द्वारा संरक्षक देवेंद्र गोयल की पुण्य स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन रविवार को ब्रह्मपुरी स्थित चावली देवी इंटर कालेज में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कमल दत्त शर्मा और प्रदीप सरसावा ने दीप जलाकर की। विधायक डा. सोमेंद्र तोमर ने सम्मानित होने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं से कहा कि वह संकल्प लें कि जीवन में किसी भी स्थान पर पहुंचें, समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी कृतज्ञता को समाप्त नहीं होने देंगे। कार्यक्रम में मनोज गोयल, जितेंद्र जैन भी उपस्थित रहे। संचालन राकेश गौड़ ने किया।

chat bot
आपका साथी