कनोहर लाल पीजी कालेज में प्रदर्शनात्मक व्याख्यान का आयोजन, छात्राओं ने जाना संगीत अभ्यास का तरीका

Demonstrative Lecture कनोहर लाल पीजी कालेज के संगीत तबला एवं सितार विभाग की ओर से संगीत प्रदर्शन की प्रयोगात्मक जानकारी देने के लिए प्रदर्शनात्मक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डा. किरण प्रदीप ने दीप जलाकर की।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 05:53 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 05:53 PM (IST)
कनोहर लाल पीजी कालेज में प्रदर्शनात्मक व्याख्यान का आयोजन, छात्राओं ने जाना संगीत अभ्यास का तरीका
कनोहर लाल पीजी कालेज में प्रदर्शनात्मक व्याख्यान

मेरठ, जेएनएन। कनोहर लाल पीजी कालेज के संगीत तबला एवं सितार विभाग की ओर से संगीत प्रदर्शन की प्रयोगात्मक जानकारी देने के लिए प्रदर्शनात्मक व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डा. किरण प्रदीप ने दीप जलाकर की। कोमल ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद प्रथम प्रदर्शनात्मक व्याख्यान आरजी पीजी कालेज की असिस्टेंट प्रो. किरन शर्मा ने संगीत वाद्य सितार पर प्रस्तुत किया। उन्होंने सितार की छात्राओं को सितार में हाथों का रखरखाव सितार के बोल साथ ही अभ्यास का तरीका भी बताया। किरन ने सितार पर स्वतंत्र वादन भी बजाया जिसके अंतर्गत उन्होंने राग मारू बिहाग में विभिन्न गते प्र्रस्तुत की और अंत में राग पीलू में एक बहुत ही मधुर धुन प्रस्तुत करके सभी को भावविभोर कर दिया। उनके साथ तबले पर राकेश परिहार ने सुंदर संगत की। इसके बाद छात्राओं को संगीत में अभ्यास का महत्व, स्वतंत्र वादन बताया गया। कार्यक्रम के अंत में लोकगीत प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान राकेश परिहार और डा.वेणु वनिता भी उपस्थित रही।

chat bot
आपका साथी