कालागढ़ की नई कालोनी में होश उड़ाने वाला नजारा, दिखा अजगर जैसा सांप तो सभी अंदर से गए कांप

ब‍िजनौर में सांपों को देखकर बहुत से लोगों के होश उड़ जाते हैं यदि अजगर जैसा सांप दिख जाए तो हालत और भी खराब हो जाती है। शुक्रवार को कालागढ़ की नई कालोनी में होश उड़ाने वाला नजारा देखने को मिला।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 08:31 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 08:31 PM (IST)
कालागढ़ की नई कालोनी में होश उड़ाने वाला नजारा, दिखा अजगर जैसा सांप तो सभी अंदर से गए कांप
अजगर ने पहले निगला शिकार, फिर मजबूरन उगलना पड़ा कबूतर।

ब‍िजनौर, जेएनएन। सांपों को देखकर बहुत से लोगों के होश उड़ जाते हैं, यदि अजगर जैसा सांप दिख जाए तो हालत और भी खराब हो जाती है। शुक्रवार को कालागढ़ की नई कालोनी में होश उड़ाने वाला नजारा देखने को मिला।

पहले न‍िगला श‍िकार फ‍िर उगल दिया

दरअसल, वहां बाड़े में घुसे एक अजगर ने कबूतर को निगल तो लिया, लेकिन बाद में उसे मजबूरन उगलना पड़ा। इस दृश्य को देख लोगों में कौतूहल मचा रहा। हालांकि, बाद में वन विभाग की टीम ने उसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। नगर की नई कालोनी निवासी राकी के आवास पर पालतू पक्षियों कबूतर व मुर्गियों के लिए बाड़ा बनाया हुआ है। जिसमें एक बर्मीज प्रजाति का सांप (अजगर) वहां पहुंच गया।

कुछ देर बाद उसने वहां से एक कबूतर को अपना शिकार बनाते हुए निगल लिया। कबूतर को निगलता देख राकी ने रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया। रेस्क्यू टीम ने अज़गर सांप को रेस्क्यू कर काबू किया। टीम सांप को वन रेंज के जंगल में ले गई। टीम ने जैसे ही उसे वहां छोड़ा तो वह हैरत में पड़ गए। दरअसल, सांप काफी बेचैन नजर आया। बहुत देर तक मशक्कत करने के बाद उसने कबूतर को उगल भी दिया।

इस दौरान रेस्क्यू टीम ने पूरा माजरा कैमरे में कैद भी किया। रेस्क्यू टीम के प्रमुख दीपक कुमार ने बताया कि यह सांप बर्मीज प्रजाति का होने के साथ-साथ उम्र में काफी छोटा है। इसकी उम्र दो माह से भी कम है। इससे अपने से अधिक आकार के शिकार को निगल लिया। जिससे उससे परेशानी हुई। हालांकि, बाद में सांप जंगल में चला गया।

chat bot
आपका साथी