मेरठ में आजाद समाज पार्टी का हर घर दस्तक अभियान Meerut News

मेरठ अगले साल होने वाले जिला पंचायत चुनाव में अपनी ताकत दिखाने और पार्टी की नीतियों को घर- घर तक पहुंचाने के लिए हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत की है। गांव-गांव जाकर हर घर पर दस्तक देकर पार्टी की नीतियों को बताया जा रहा है।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 04:30 PM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 04:30 PM (IST)
मेरठ में आजाद समाज पार्टी का हर घर दस्तक अभियान Meerut News
जिला पंचायत चुनाव के लिए हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत।

मेरठ, जेएनएन। अगले साल होने वाले जिला पंचायत चुनाव में अपनी ताकत दिखाने और पार्टी की नीतियों को घर- घर तक पहुंचाने के लिए हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत की है। पार्टी के संस्थापक सदस्य बदर अली ने बताया कि प्रतिदिन गांव-गांव जाकर हर घर पर दस्तक देकर पार्टी की नीतियों को बताया जा रहा है। उनका दावा है कि जनता उत्साह के साथ समर्थन दे रही है। दलित, मुस्लिम व पिछड़ों का गठजोड़ जिला पंचायत चुनाव के साथ 2022 विधानसभा में भी बड़ी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा आजम खां की अनदेखी से मुसलमान समाजवादी पार्टी से दूरी बना रहे हैं। बसपा के भाजपा प्रेम से भी दलित -मुस्लिम नया ठिकाना ढूंढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चंद्र शेखर ही विकल्प हैं, इसलिए ही उनके कार्यक्रमों में लोग जुटते हैं। युवाओं का रुझान उनकी ओर है। उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने व सहायता के फौरन पहुंच जाते हैं। बदर अली की युवा सेवा समिति की ओर से नगर निगम पांच पार्षद हैं। वह राजनीति को भांपते हुए चंद्र शेखर से जुड़ गए थे।  

chat bot
आपका साथी