पर्यावरण दिवस आज : वेबिनार में पर्यावरणविद डॉ. जोशी बोले, पेड़ ही हैं प्राणवायु का आधार Meerut News

मानव जीवन का अहम हिस्सा हैं पेड़। जिस प्रकार जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है ठीक उसी तरह वृक्ष से मिलने वाली प्राणवायु के बिना जीवन के बारे में नहीं सोचा जा सकता है।

By Prem BhattEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 10:03 AM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 10:03 AM (IST)
पर्यावरण दिवस आज : वेबिनार में पर्यावरणविद डॉ. जोशी बोले, पेड़ ही हैं प्राणवायु का आधार Meerut News
पर्यावरण दिवस आज : वेबिनार में पर्यावरणविद डॉ. जोशी बोले, पेड़ ही हैं प्राणवायु का आधार Meerut News

मेरठ, जेएनएन। मानव जीवन का अहम हिस्सा हैं पेड़। जिस प्रकार जल के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है, ठीक उसी तरह वृक्ष से मिलने वाली प्राणवायु के बिना जीवन के बारे में नहीं सोचा जा सकता है। यह कहना है पर्यावरणविद डॉ. अनिल जोशी का। वे गुरुवार को विद्या नॉलेज पार्क की ओर से आयोजित वेबिनार को संबोधित कर रहे थे।

जैव विविधता जीवन का आधार

डॉ. जोशी ने कहा कि जैव विविधता जीवन का आधार है। इससे विभिन्न जीव-जंतुओं का जीवन निर्धारित होता है। जीव और विभिन्न स्रोतों से उत्सर्जित विषैले गैसों को अवशोषित करके धरती पर जीवन सुगम बनाते हैं। जागरूक नागरिक संगठन के संयोजक गिरीश कुमार शुक्ल ने कोविड महामारी के बाद औषधीय पौधों और उनकी उपयोगिता के विषय में बताया। डॉ. राजीव ने भारतीय दर्शन के अनुसार जीवन जीने की के लिए प्रेरित किया। डीन ऑफ स्टूडेंट सनी वशिष्ठ, डॉ. निरंजन लाल, डॉ. संदीप कंबोज, एनसीसी अधिकारी गौरव अग्रवाल का सहयोग रहा। संस्था के चेयरमैन प्रदीप जैन और प्रबंध निदेशक विशाल जैन ने सभी का धन्यवाद किया।

पानी बचाना भी बहुत जरूरी

भारत विकास परिषद, शास्त्रीनगर शाखा की ओर से गुरुवार को हरीतिमा वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता मैगसेसे अवार्ड प्राप्त जलपुरुष डा. राजेंद्र सिंह ने ऑनलाइन आकर लोगों को जल बचाव के लिए प्रेरित किया। साथ ही कोरोना काल में पूर्ण साफ सफाई का ध्यान रखते हुए पानी बचाने की बात की। इस दौरान शाखा के अध्यक्ष मुकेश चंद शर्मा, गिरीश शुक्ला भी उपस्थित रहे। 

chat bot
आपका साथी