बुलंदशहर में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, नाबालिग बेटे को बंधक बनाया, कोर्ट के आदेश पर केस

बुलंदशहर में एक महिला ने मोहल्ले के ही रहने वाले सात लोगों के खिलाफ अपहरण छेड़छाड़ बंधक बनाकर पीटने जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। यह केस कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया है। महिला ने उसके नाबालिग बेटे को भी बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया है।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 01:17 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 01:17 PM (IST)
बुलंदशहर में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, नाबालिग बेटे को बंधक बनाया, कोर्ट के आदेश पर केस
बुलंदशहर में एक महिला की शिकायत पर अदालत के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।

बुलंदशहर, जेएनएन। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देवीपुरा प्रथम की रहने वाली एक महिला ने अपने मोहल्ले के ही रहने वाले सात लोगों के खिलाफ अपहरण, छेड़छाड़, बंधक बनाकर पीटने जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने अदालत की शरण लेकर यह मुकदमा कराया है। आरोप है कि सात युवक उसके घर में घुसे और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके नाबालिग बेटे को उठाकर ले गए। बाद में बंधक बनाकर पीटा और फिर छोड़ा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विरोध पर पीटा

देवीपुरा प्रथम निवासी इस महिला का कहना है कि यह घटना 15 सितंबर की रात की है। वह इस रात अपने नाबालिग बेटे के साथ घर में अकेली थी। उसी समय मोहल्ले के रहने वाले योगेश उर्फ छोटू, निक्का, सोनू, किशन, काशी, मुनेश, ओमबीर उसके घर में हथियारों के साथ घुस गए। सभी ने पहले तो उसके साथ अश्लील हरकत की। जब उसके बेटे ने विरोध किया तो आरोपितों ने उसे बुरी तरह से पीटा। बाद में उठाकर अपने घर ले गए। यहां पर बंधक बनाकर पीटा गया। उसे लहूलुहान कर दिया। महिला अपने बेटे को छुड़ाने के लिए आरोपितों के घर पहुंची तो फिर से उसके साथ अश्लील हरकत की गई।

पुलिस बोली-करेंगे जांच

महिला ने थाना पुलिस से लेकर एसएसपी तक शिकायत दी, लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई। आरोप है कि ओमबीर की थाने में अधिक जान पहचान होने के कारण कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद वह अदालत की शरण में गई और मुकदमा दर्ज कराया। शहर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि मामला दर्ज तो कर लिया है, लेकिन संदिग्ध है। जांच के बाद सही तथ्य सामने आएंगे।

chat bot
आपका साथी