नए संकल्प के साथ कमल संदेश पदयात्रा का हुआ समापन

कमल संदेश पदयात्रा के जरिए नियमित जनसंपर्क का कार्यक्रम शनिवार को समाप्त हो गया। पार्टी ने नए संकल्प के साथ लोकसभा चुनावों की तैयारी में उतरने का संकल्प का लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 07:00 AM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 07:00 AM (IST)
नए संकल्प के साथ कमल संदेश पदयात्रा का हुआ समापन
नए संकल्प के साथ कमल संदेश पदयात्रा का हुआ समापन

मेरठ । कमल संदेश पदयात्रा के जरिए नियमित जनसंपर्क का कार्यक्रम शनिवार को समाप्त हो गया। पार्टी ने नए संकल्प के साथ लोकसभा चुनावों की तैयारी में उतरने का संकल्प का लिया। अब पार्टी बूथों को मजबूत करने, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे एवं कमल दीपक कार्यक्रम की तैयारी में जुटेगी।

एक दिसंबर से शुरू हुई 15 दिनी कमल संदेश पदयात्रा का समापन कार्यक्रम तीनों विधानसभाओं में हुआ। शहर विस क्षेत्र का कार्यक्रम सूरजकुंड पार्क में हुआ, जहां पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद राजेंद्र अग्रवाल एवं महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान भाजपाइयों ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया। उन्होंने पदयात्रा की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। उधर, कैंट विस क्षेत्र में कमल संदेश पदयात्रा का समापन कंकरखेड़ा में वाल्मीकि मंदिर पैठ बाजार से शुरू हुआ। विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष करुणेशनंदन गर्ग एवं ललित नागदेव समेत कई अन्य शामिल हुए। मेरठ दक्षिण विस क्षेत्र में कमल संदेश पदयात्रा का समापन गगोल के गोटका गांव में हुआ। सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सोमेंद्र तोमर, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जयकरण गुप्ता एवं महानगर संयोजक कमलदत्त शर्मा, वीर सिंह कर्दम, राकेश शर्मा, वर्षा कौशिक एवं हेमा पंत समेत कई अन्य शामिल हुए।

इन्होंने कहा

प्रदेश इकाई के निर्देश पर 15 दिनी कमल संदेश पदयात्रा संपन्न कर ली गई। सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी पूरा सहयोग किया। अब नए संकल्प के साथ आगामी कार्यक्रमों की तैयारी की जाएगी।

मुकेश सिंघल, महानगर अध्यक्ष भाजपा

chat bot
आपका साथी