निरीक्षण में खुली पोल : समय से नहीं आते एमडीए में कर्मचारी, 80 मिले अनुपस्थित Meerut News

मेरठ में एमडीए के कर्मचारियों में लापरवाही और मनमर्जी इस कदर व्याप्त है कि शिकायत कर्ताओं के समाधान तो दूर समय से कार्यालय भी नहीं आते हैं। गुरुवार सुबह 10 बजे निरीक्षण में 80 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 05:53 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:53 PM (IST)
निरीक्षण में खुली पोल : समय से नहीं आते एमडीए में कर्मचारी, 80 मिले अनुपस्थित Meerut News
वीसी मृदुल चौधरी ने कार्यालय का निरीक्षण किया।

मेरठ, जेएनएन। एमडीए के कर्मचारियों में लापरवाही और मनमर्जी इस कदर व्याप्त है कि शिकायतकर्ताओं के समाधान तो दूर समय से कार्यालय भी नहीं आते। गुरुवार सुबह 10 बजे निरीक्षण में 80 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। वीसी ने सभी को प्रथम चेतावनी दी है।

एमडीए का कार्यभार संभालने के बाद पहली बार वीसी मृदुल चौधरी ने कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय पहुंचने का समय 10 बजे का है। ऐसे में 10 बजे ही वीसी ने कार्यालय का निरीक्षण शुरू कर दिया। निरीक्षण में पोल खुलने में देर नहीं लगी। वीसी ने इंजीनियरिंग विंग,संपत्ति अनुभाग, अकाउंट सेक्शन समेत कई अनुभगों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें 80 कर्मचारी गायब मिले। वीसी ने दो टूक कह दिया कि यह प्रथम लापरवाही है। यदि दोबारा से कर्मचारी अनुपस्थित मिले तो सीधे निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। कुछ कर्मचारी ऐसे थे जो पहुंच तो समय से गए थे लेकिन रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज नहीं की। ऐसे कर्मचारियों को भी चेतावनी दी गई।

chat bot
आपका साथी