बिजनौर की अमानगढ़ वन रेंज में मिला हाथी का शव, बरेली से आई टीम ने किया शव का पोस्टमार्टम

अमानगढ़ वन रेंज में गश्त कर रही वन विभाग की टीम को रविवार देर रात एक हाथी का शव पड़ा मिला। बरेली से आई टीम ने किया हाथी के शव का पोस्टमार्टम। दूसरे हाथियों से हुआ संघर्ष माना जा रहा मौत का कारण।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 12:07 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 12:07 AM (IST)
बिजनौर की अमानगढ़ वन रेंज में मिला हाथी का शव, बरेली से आई टीम ने किया शव का पोस्टमार्टम
अमानगढ़ वन रेंज में मिला हाथी का शव।

बिजनौर, जेएनएन। अमानगढ़ वन रेंज में गश्त कर रही वन विभाग की टीम को रविवार देर रात एक हाथी का शव पड़ा मिला। वन विभाग के अधिकारी पहुंचे और जांच-पड़ताल की। सोमवार को बरेली से आई पशु चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया।

वन विभाग की टीम को हाथी का शव अमानगढ़ रेंज के कोठिरौ कंपार्ट वन-ए में मिला। रेंजर राकेश शर्मा, एसडीओ हरि सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। सोमवार को बरेली से डा. करिकलन के नेतृत्व में आई पशु चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया।

डीएफओ अनिल कुमार पटेल ने बताया कि हाथी नर है, तथा इसकी उम्र लगभग 40 वर्ष थी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पता चला है कि हाथी की मृत्यु दूसरे हाथियों से हुए संघर्ष के दौरान हुई है। फिर भी हाथी का विसरा आइवीआरआइ बरेली भेजा गया है। बताया कि हाथी के सभी अंग सुरक्षित हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव गड्ढा खोदकर दबा दिया गया है। पशु चिकित्सक अफजलगढ़ भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी