Protest: बुलंदशहर में निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन और नारेबाजी

बुलंदशहर में विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के प्रदेश मुख्य महामंत्री गोपाल कृष्ण गौतम ने कहा कि यदि सरकार ने संसद में निजीकरण का बिल पेश किया तो संगठन के पदाधिकारी 11 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर अनिश्चित कालीन आमरण-अनशन करेंगे। कर्मी अभी विरोध जारी रखेंगे।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 06:53 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 06:53 PM (IST)
Protest: बुलंदशहर में निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन और नारेबाजी
बुलंदशहर में काली पट्टी बांध काम कर जताया निजीकरण का विरोध।

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। बुलंदशहर में विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के केंद्रीय आह्वान पर निजीकरण के विरोध में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को निजीकरण के विरोध में कार्यालयों में काली पट्टी बांध कर काम किया। भोजन अवकाश में निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया।

विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के प्रदेश मुख्य महामंत्री गोपाल कृष्ण गौतम के नेतृत्व में भोजन अवकाश में पदाधिकारियों ने निजीकरण के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। गोपाल कृष्ण गौतम ने कहा कि संगठन विधिवत निजीकरण के विरोध में आंदोलन कर रहा है। निगम के निजी हाथों में जाने से उपभोक्ता और कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ेगी। उपभोक्ताओं को महंगे दामों पर बिजली दी जाएगी। सरकार निगम को निजी हाथों में सौंपने के विचार को नहीं छोड़ेगी तब तक संगठन निजीकरण के खिलाफ अपनी लड़ाई रखेगा।

उन्होंने आगे कहा कि यदि सरकार ने संसद में निजीकरण का बिल पेश किया तो संगठन के पदाधिकारी 11 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर अनिश्चित कालीन आमरण-अनशन करेंगे। जिलाध्यक्ष संजीव तेवतिया ने कहा कि जिले में समस्त खंड और मंडल कार्यालयों में कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में काली पट्टी बांध काम किया। संगठन किसी भी कीमत पर निजीकरण नहीं होने देगा। इस दौरान प्रदेश मंत्री सुरेन्द्र शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार, सुनील कुमार माहुर, प्रदीप गुप्ता, आकाश मिश्रा समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी