अधेड़ ने किशोरी से किया दुष्कर्म, पंचायत में समझौते की कीमत लगाई दो लाख

एक गांव में अधेड़ ने किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी के परिजनों का मुंह बंद करने के लिए पंचायत में दो लाख रुपये का प्रलोभन दिया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

By Ashu SinghEdited By: Publish:Sat, 08 Dec 2018 01:11 PM (IST) Updated:Sat, 08 Dec 2018 01:11 PM (IST)
अधेड़ ने किशोरी से किया दुष्कर्म, पंचायत में समझौते की कीमत लगाई दो लाख
अधेड़ ने किशोरी से किया दुष्कर्म, पंचायत में समझौते की कीमत लगाई दो लाख
मेरठ, जेएनएन। थाना क्षेत्र की मुल्हेड़ा चौकी के एक गांव में अधेड़ ने किशोरी से दुष्कर्म किया। मामले को रफा-दफा करने के लिए गांव में पंचायत हुई, जिसमें चुप रहने की कीमत दो लाख रुपये लगाकर समझौते का दबाव बनाया गया। वहीं, पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया लेकिन पंचायत की जानकारी होने से इन्कार किया है।
घेर में खींच लिया
55 वर्षीय पड़ोसी अधेड़ का किशोरी के दादा के पास आना-जाना था। गुरुवार शाम किशोरी के पिता और भाई कहीं गए हुए थे और उसकी मां घर में थी। इसी बीच किशोरी घेर में बकरी बांधने आई तो अधेड़ ने उसे कमरे में खींच लिया और दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। किशोरी रोती हुई घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। किशोरी के पिता आरोपित के घर पहुंचे तो उन्हें धमकाया और चुप रहने की हिदायत दी गई।
गांव में हुई पंचायत
शुक्रवार सुबह इस मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई। पंचायत में शामिल लोगों ने किशोरी के परिजनों को चुप रहने के एवज दो लाख रुपये देने का प्रस्ताव रखा, मगर पीड़ित पक्ष ने समझौते से इन्कार कर दिया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस दो बार गांव पहुंची। परिजनों ने फिलहाल तहरीर नहीं दी है। गांव में चर्चा है कि पंचायत में तीन लाख रुपये देने की बात की गई थी, मगर बात दो लाख पर आकर रुक गई। इसके चलते पंचायत बेनतीजा समाप्त हो गई। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।
इनका कहना है
गुरुवार रात करीब 11 बजे सूचना मिलने पर आरोपित को रात में ही हिरासत में ले लिया गया था। परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद किशोरी का मेडिकल कराया जाएगा। पंचायत की कोई जानकारी नहीं है।
-राजकुमार, चौकी प्रभारी मुल्हेड़ा
chat bot
आपका साथी