महिला एमआर से फ्लैट में आठ युवकों ने बनाए शारीरिक संबंध, वीडियो वायरल होने पर मुकदमा

सुपरटेक ग्रीन विलेज के फ्लैट में आठ युवकों ने महिला से बनाए शारीरिक संबंध। कालोनी की महिलाओं ने किया हंगामा पुलिस ने दो आरोपित किए गिरफ्तार।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 12:25 AM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 11:10 AM (IST)
महिला एमआर से फ्लैट में आठ युवकों ने बनाए शारीरिक संबंध, वीडियो वायरल होने पर मुकदमा
महिला एमआर से फ्लैट में आठ युवकों ने बनाए शारीरिक संबंध, वीडियो वायरल होने पर मुकदमा

मेरठ, जेएनएन। सुपरटेक ग्रीन विलेज कालोनी में फ्लैट के अंदर महिला एमआर से आठ युवकों ने शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। आठ दिन से मामला कालोनी में चर्चा का विषय बना था। मंगलवार को कालोनी की महिलाओं ने हंगामा किया तो हरकत में आई पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पोर्नोग्राफी कानून एवं आइटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। वीडियो में दिख रहे एक किशोर समेत दो युवकों को पकड़ लिया है।

ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र की सुपरटेक ग्रीन विलेज कॉलोनी में शास्त्रीनगर के सचिन का फ्लैट है। सचिन मेडिकल रिप्रजेंटेटिव (एमआर) हैं। उन्होंने अपनी सहकर्मी महिला एमआर को अपने फ्लैट में डेढ़ साल से रखा हुआ था। बताया जाता है कि गत रविवार को महिला एमआर को आठ लड़के अपने साथ कालोनी के दूसरे सेक्टर में स्थित फ्लैट में ले गए।

पकड़े गए किशोर ने बताया कि ईशू, यशवनी, इदिश, गौरव खानपुर और गौरव छोटा समेत आठ लड़के महिला एमआर को फ्लैट में ले गए। वहां सभी ने शराब पी और महिला से शारीरिक संबंध बनाए। इसका अश्लील वीडियो भी बनाया, जो बाद में किसी ने वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो में किशोर और एक युवक दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो कालोनी के लोगों ने भी देखा। आठ दिन तक यह घटना चर्चा का विषय बनी रही। मामला गंभीर होता देख फ्लैट स्वामी ने युवती को दिल्ली से फ्लाइट द्वारा कोलकाता भेज दिया। बताया जाता है कि वह कोलकाता की रहने वाली है। मंगलवार को महिलाओं ने कालोनी के ऑफिस पर हंगामा कर वीडियो में अश्लीलता करते दिख रहे किशोर को पकड़कर पीटा। उसे कालोनी केे ऑफिस में बैठा दिया। पुलिस किशोर को अपने साथ ले आई।

पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पोर्नोग्राफी कानून एवं आइटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर किशोर और एक आरोपित गौरव खानपुर को गिरफ्तार कर लिया है। फ्लैट स्वामी और अन्य युवकों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

इन्‍होंने बताया

सोशल मीडिया के जरिए एक अश्लील वीडियो पुलिस को मिला है, जो ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र की सुपरटेक ग्रीन विलेज कालोनी के फ्लैट का है। पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपितों के पकड़े जाने के बाद पूरे मामले से पर्दा हटेगा। इसके बाद मुकदमे में धारा बढ़ा दी जाएंगी।

-अजय साहनी, एसएसपी

chat bot
आपका साथी