Tokyo Olympics में मेरठ व बुलंदशहर के आठ खिलाड़ी, ये माने जा रहे पदक के प्रबल दावेदार; जानें- इनके सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन

टोक्यो ओलिंपिक गेम्स 23 जुलाई को शुरू हो रहा है। भारतीय एथलीट्स की टीम का हिस्सा बनकर मेरठ और बुलंदशहर के आठ एथलीट भी टोक्यो जा रहे हैं। शूटिंग में मेरठ से सौरभ चौधरी और बुलंदशहर से मेराज एथलेटिक्स में मेरठ से अन्नू रानी प्रियंका गोस्वामी आदि हैं।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 01:08 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 09:35 AM (IST)
Tokyo Olympics में मेरठ व बुलंदशहर के आठ खिलाड़ी, ये माने जा रहे पदक के प्रबल दावेदार; जानें- इनके सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन
टोक्‍यो ओलिंपक में मेरठ व बुलंदशहर के आठ खिलाड़ी।

मेरठ (अमित तिवारी)। टोक्यो ओलिंपिक गेम्स 23 जुलाई को शुरू हो रहा है। भारतीय एथलीट्स की टीम का हिस्सा बनकर मेरठ और बुलंदशहर के आठ एथलीट भी टोक्यो जा रहे हैं। शूटिंग में मेरठ से सौरभ चौधरी और बुलंदशहर से मेराज अहमद खान, एथलेटिक्स में मेरठ से अन्नू रानी, सीमा अंतिल, प्रियंका गोस्वामी, हाकी में मेरठ की वंदना कटारिया, बाक्सिंग में बुलंदशहर के सतीश कुमार और रोइंग में बुलंदशहर के ही अरविंद कुमार अपने बेहतरीन व्यक्तिगत व टीम प्रदर्शन के बूते ओलिंपिक का हिस्सा हैं। इनमें से शूटिंग के दोनों ही खिलाड़ी अपने इवेंट में ओलिंपिक रिकार्ड के बेहद करीब हैं। वहीं अन्य खिलाड़ियों में किसी को कम तो किसी तो ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

यहां दिखेगा मेरठ के खिलाड़ियों का दम: मेरठ के पांच खिलाड़ियों में सीमा अंतिल डिस्कस थ्रो में हिस्सा लेंगी। यह उनका चौथा ओलिंपिक गेम्स है। अन्नू रानी भाला फेक में हिस्सा लेंगी। वहीं प्रियंका गोस्वामी 20 किलोमीटर पैदल चाल में हिस्सा लेने जा रही हैं। वंदना कटारिया महिला हाकी टीम में फारवर्ड खिलाड़ी हैं। शूटिंग में सौरभ चौधरी 10 मीटर एयर पिस्टल में और बुलंदशहर के मेराज अहमद खान मेंस स्कीट में हिस्सा लेंगे। मेराज रियो ओलिंपिक गेम्स में भी हिस्सा ले चुके हैं। बुलंदशहर के ही अरविंद कुमार पहली बार रोइंग में राजस्थान के अरुण लाल जाट के साथ मेंस डबल स्कल इवेंट में हिस्सा लेंगे। वहीं बाक्सिंग में सतीश कुमार सुपर हैवी वेट, 91 किलो से ऊपर, भार वर्ग में हिस्सा लेंगे।

इन खेलों के ओलिंपिक रिकार्ड

10 मीटर एयर पिस्टल : मिखैल नेस्ट्रोव, रसिया, स्कोर-591, 14 अगस्त 2004, एथेंस ओलिंपिक।

मेंस स्कीट : मार्कस स्वेंसन, स्वीटजरलैंड एवं अब्दुल्ला अलराशिदी, स्वयंत्र, स्कोर-123, 13 अगस्त 2016 रियो ओलिंपिक।

डिस्कस थ्रो : मार्टिना हेलमान, जर्मनी : 72.30 मीटर, 29 सितंबर 1998, सिओल ओलिंपिक।

जैवलिन थ्रो : ओस्लेडिस मेंडिस, क्यूबा : 71.53 मीटर, 27 अगस्त 2004, एथिना ओलिंपिक।

20 किमी पैदल चाल : एलिना लश्मानोवा, रसिया : 1.25.02 घंटे, 11 अगस्त 2012, लंदन ओलिंपिक।

यह है हमारे एथलीट्स का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

सौरभ चौधरी : 10 मीटर एयर पिस्टल : स्कोर-590, 15 जनवरी 2021, शूटिंग प्रतियोगिता, दिल्ली।

मेराज अहमद खान : मेंस स्कीट : स्कोर-122, आइएसएसएफ शूटिंग वल्र्ड कप 2016 रियो।

सीमा अंतिल : डिस्कस थ्रोवर : 64.84 मीटर, यूक्रेन कप डिस्कस थ्रो चैंपियनशिप 2004 किउ, यूक्रेन।

अन्नू रानी : जैवलिन थ्रोवर : 63.24 मीटर, 15 मार्च 2021, फेडरेशन कप सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप, पटियाला।

प्रियंका गोस्वामी : 20 किमी पैदल चाल : 1.28.45 घंटे, 13 फरवरी 2021, सातवीं नेशनल रेस वाकिंग चैंपियनशिप व ओलंपिक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता, रांची।

अरविंद सिंह : मेंस डबल स्कल इवेंट रोइंग : 6.36.92 मिनट, 07 मई, एशिया-ओसियान कंटीनेंटल क्वालीफाइंग रेगाट्टा, टोक्यो। 

chat bot
आपका साथी