सहारनपुर में नशीली गोलियों व इंजेक्शन के साथ आठ गिरफ्तार, चार आरोपित पंजाब के

पंजाब से लाकर सहारनपुर में बेची जा रही नशीली दवाओं की एक खेप पुलिस ने पकड़ी है। चार आरोपित पंजाब के। करीब दो लाख रुपये कीमत की हैं पकड़ी गई 1000 से ज्यादा दवाएं।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:38 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 11:38 PM (IST)
सहारनपुर में नशीली गोलियों व इंजेक्शन के साथ आठ गिरफ्तार, चार आरोपित पंजाब के
सहारनपुर में नशीली गोलियों व इंजेक्शन के साथ आठ गिरफ्तार, चार आरोपित पंजाब के

सहारनपुर, जेएनएन। पंजाब से लाकर सहारनपुर में बेची जा रही नशीली दवाओं की एक खेप पुलिस ने पकड़ी है। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को पकड़ा है, जबकि एक भाग गया। पकड़े गए आठ आरोपितों में से सात दवा खरीदने आए थे। इनमें चार आरोपित पंजाब के हैं। सभी आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया।

रिजर्व पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि मंडी इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह रावत ने अपनी टीम के साथ मंगलवार शाम पीर वाली गली के एक मकान में दबिश दी तो वहां दवाओं की बड़ी खेप मिली। मौके से आठ युवक पकड़े गए, जिसमें एक मकान मालिक तो बाकी सात दवाएं खरीदने आए थे। सभी को पकड़ कर थाने लाया गया। उन्होंने अपने नाम लखमीर ङ्क्षसह पुत्र बहादुर ङ्क्षसह निवासी फिरोजपुर थाना फतेहपुर जिला फतेहपुर (पंजाब), अमरेंद्र ङ्क्षसह पुत्र मंजीत ङ्क्षसह निवासी बड़वाली थाना मोङ्क्षरदा जिला रूप नगर (पंजाब), दिलप्रीत ङ्क्षसह पुत्र परमजीत ङ्क्षसह, मनप्रीत ङ्क्षसह पुत्र रणदीप ङ्क्षसह, मनप्रीत पुत्र जगदीप निवासीगण रुड़की थाना खरड़ जिला मोहाली (पंजाब), अमीनुद्दीन खान पुत्र मोहम्मद नसीम, मोहम्मद साकिर पुत्र मो. हाजिक व अब्दुल समद पुत्र जहीर अहमद निवासीगण पीर वाली गली थाना मंडी सहारनपुर बताए। एसपी सिटी ने बताया कि मौके से एक युवक भाग गया, जिसका नाम अब्दुल्ला है। बरामद दवाओं की कीमत करीब दो एक लाख रुपये बताई गई है, जो विभिन्न कंपनियों की हैं। 

chat bot
आपका साथी