Eid At Home: पूर्ण लॉकडाउन के बीच मेरठ और सहारनपुर मंडल में घरों में ही मनाई गई ईद, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्‍त

सोमवार को मेरठ और सहारनपुर मंडल में पूर्ण लॉकडाउन के बीच घरों में ही ईद मनाई गई। इस दौरान शहरों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्‍त किए गए।

By Prem BhattEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 09:39 AM (IST) Updated:Mon, 25 May 2020 02:08 PM (IST)
Eid At Home: पूर्ण लॉकडाउन के बीच मेरठ और सहारनपुर मंडल में घरों में ही मनाई गई ईद, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्‍त
Eid At Home: पूर्ण लॉकडाउन के बीच मेरठ और सहारनपुर मंडल में घरों में ही मनाई गई ईद, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्‍त

मेरठ, जेएनएन। सोमवार को मेरठ और सहारनपुर मंडल में पूर्ण लॉकडाउन के बीच घरों में ही ईद मनाई गई। इस दौरान शहरों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्‍त किए गए। सुबह से ही भारी संख्‍या में पुलिस बल सड़कों पर मौजूद रहा। कुछ स्‍थानों पर प्रशासन की अनुमति के अनुसार मस्जिद में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए नमाज अदा की गई। सहारनपुर के बेहट में चार लोगों को शाही इमाम मौलाना राशिद जमाल कासमी ने ईद की नमाज अदा कराई। सरसावा पहली बार लोगो ने बडी सादगी के साथ अपने अपने घरो मे शारीरिक दूरी को धयान मे रख ईद की नमाज अदा की शाती व्यवस्थाओं को ध्यान में रख पुलिस नगर भ्रमण करती देखी गई।

जामा मस्जिद के पेश ईमाम मौलाना महताब अनवर ने सभी मुस्लिम भाईयों से लॉकडाउन का पालन करने को कहा है। मेरठ में यही हालात रहे। बागपत के बड़ौत में ईद पर शहरी इमाम मौलाना आरिफुल हक द्वारा गूगल मीट एप पर कराई गई ऑनलाइन दुआ। अमन ओ अमान के साथ-साथ कोरोना महामारी से बचाव की दुआ मांगी। बागपत में ईद को लेकर जगह जगह पुलिस तैनात की गई है। ईदगाह के बाहर कड़ी सुरक्षा रखी गई। बेवजह घरों से निकले लोगों को चालान किया गया।

ईद पर मेरठ शहर और देहात में चप्पे चप्पे पर पुलिस लगा दी गई है। सोशल साइट्स पर एक्टिव रहने वाले लोगों की भी निगरानी होगी। 242 संदिग्ध मोबाइल नंबरों पर एसटीएफ और साइबर सेल नजर रखेगी। 52 वाट्सएप ग्रुप भी चिह्न्ति किए गए हैं। आइजी प्रवीण कुमार ने सोशल साइट्स पर माहौल बिगाड़ने वाले पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शहर में सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए चार ड्रोन रहेंगे।

आइजी प्रवीण कुमार ने भी रविवार देर रात शहर के बेगमपुल, हापुड् अड्डा और तेजगढ़ी तथा एल ब्लाक चौकी पर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया है। उन्होंने निर्देश दिए कि सोमवार को संपूर्ण लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जाएगा। एडीएम सिटी अजय तिवारी, एसपी सिटी अखिलेश नारायण, सिटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र सिंह, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

5 जोन-15 सेक्टर में बांटा शहर

पुलिस ने शहर में पांच जोन और 15 सेक्टर व्यवस्था लागू कर दी है। जनपद में तीस सेक्टर बनाए गए है। तीन कंपनी पीएसी और पांच कंपनी आरएएफ लगा दी गई है। लॉकडाउन का पालन नहीं करने वालों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज होगा। बाइक पर बेवजह निकलने वालों के वाहन सीज कर दिए जाएगे। कप्तान ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

पांच थाने संवेदनशील श्रेणी में

लिसाड़ीगेट, ब्रह्मपुरी, कोतवाली, नौचंदी और लालकुर्ती थाने को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। वहां पर आरएएफ और अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी पुलिस के साथ रखा गया है। धर्म गुरुओं से अपील की जा रही है कि लोगों को समझाएं। पुलिस भी रात में लोगों को अलर्ट करेगी। ईद की नमाज भी घर पर अदा करनी होगी। धर्मगुरुओं ने उसे स्वीकार कर लिया है। सभी धर्मगुरु इसकी अपील भी कर रहे है। कोरोना से बचाव के चलते काफी लोगों ने ऑनलाइन ईद मुबारक देने का निर्णय लिया है। 

मेरठ में सड़कों पर सन्नाटा गलियों में चहल-पहल

सोमवार को ईद के मौके पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे एडीजी से लेकर आईजी और एसएसपी कमिश्नर डीएम भी एक साथ फोर्स के साथ सड़क पर उतरे। सभी अफसरों ने बेगम पुल से लेकर हापुड़ अड्डे आइ ब्‍लॉक चौकी और भूमिया पुल होते हुए मेट्रो प्लाजा से दिल्ली रोड बेगमपुल पहुंचे। उसके बाद सभी अफसर अपने घर को निकल गए। ईद के मौके पर सभी ने घरों पर नमाज अदा की मुख्य मार्गों पर पूरी तरह सन्नाटा था जब की गलियों के अंदर चहल-पहल रहे पुलिस ने मुख्य मार्गों से ही लोगों को रोका। गलियों के अंदर सभी लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते रहे।

chat bot
आपका साथी