EID 2021: अकीदतमंद हाथ मिलाएंगे न गले...दूर से होगी ईद मुबारक, कोरोना से बचाव जरूरी

ईद उल फितर का पर्व मनाया जाएगा। त्योहार की खुशियों को कोरोना काल ने निगल लिया है। इसके चलते अकीदतमंद ईद के सारे फर्ज अदा तो जरूर करेंगे लेकिन हाथ और गले मिलने की रस्म नहीं होगी। शारीरिक दूरी का पालन कर नमाज अदा करने की सलाह दी है।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 11:50 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 11:50 PM (IST)
EID 2021: अकीदतमंद हाथ मिलाएंगे न गले...दूर से होगी ईद मुबारक, कोरोना से बचाव जरूरी
आज ईद का त्‍योहार पूरी एहतियात के साथ मनाया जाएगा।

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। EID 2021 शुक्रवार को ईद उल फितर का पर्व मनाया जाएगा। त्योहार की खुशियों को कोरोना काल ने निगल लिया है। इसके चलते अकीदतमंद ईद के सारे फर्ज अदा तो जरूर करेंगे, लेकिन हाथ और गले मिलने की रस्म नहीं होगी। दूर से ही ईद मुबारक का संदेश दिया जाएगा। ईदगाह में भी ईद-उल-फितर की नमाज अदा नहीं की जाएगी। उलमा ने लोगों को घर पर ही शारीरिक दूरी का पालन कर नमाज अदा करने की सलाह दी है।

सब्र से काम लें

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शहरकाजी तनवीर आलम ने ईदगाह में नमाज नहीं होने का ऐलान किया है। कहा कि नाजुक दौर है। वक्त हम सबका इम्तिहान ले रहा है। सब्र से काम लें और एक-दूसरे की मदद करते रहें। मौलाना खालिद जाहिद बताते हैं कि अकीदतमंद नमाज के सभी फर्ज घर पर अदा करने के बाद एक-दूसरे को दूर से ही मुबारकबाद पेश कर सकते हैं। हाथ एवं गले मिलने से दूरी बनाएं। वहीं, मिस्कीनों को उनका हक समय से अदा कर दें, ताकि वह भी इस पर्व पर खुशियों में शरीक हो सकें।

घर से बाहर निकलने का रखें परहेज

ईद-उल-फितर पर लाकडाउन रहेगा। लिहाजा पर्व पर घर से बाहर निकलने से परहेज किया जाए। मुफ्ती जुल्फिकार अली ने कहा कि प्रत्येक मां-बाप अपने बच्चों को समझाएं और उन्हें बीमारी के बारे में भी बताएं। बेवजह बाहर घूमने पर रोक लगाएं। कानूनी कार्रवाई के साथ बीमारी से बचाव किया जाए।

chat bot
आपका साथी