EID-Ul-Fiter 2021: घरों में होगी नमाज, रात में द‍िखा चांद, कल मनाया जाएगा ईद का पर्व

Saharanpur Ramzan Eid Moon Sighting Update मुसलमानों का सबसे बड़ा पर्व ईद ईदुल फितर शुक्रवार 14 मई को मनाया जाएगा । बुधवार को चांद नजर नहीं आने के बाद दारुल उलूम ने इस बाबत एलान किया । गुरुवार को रात में चांद दिखा।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 05:48 PM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 05:48 PM (IST)
EID-Ul-Fiter 2021: घरों में होगी नमाज, रात में द‍िखा चांद, कल मनाया जाएगा ईद का पर्व
शुक्रवार को मनेगा ईद का त्‍योहार ।

सहारनपुर, जेएनएन। Saharanpur Ramzan Eid Moon Sighting Update मुसलमानों का सबसे बड़ा पर्व ईद ईदुल फितर शुक्रवार 14 मई को मनाया जाएगा। चांद नजर नहीं आने के बाद दारुल उलूम ने इस बाबत एलान किया। गुरुवार को रात के वक्‍त चांद नजर आया है। साथ ही 30वां रोजा रखा गया।

ईद का चांद देखने के लिए बुधवार की शाम बिरादराने इस्लाम की निगाहें आसमान की तरफ टिकी रहीं, लेकिन चांद का दीदार नहीं हो पाया। उधर, देर शाम इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम देवबंद में चांद कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों से चांद होने की जानकारी ली गई। लेकिन कहीं पर भी चांद होने की पुष्टि नहीं हो पाई। लेकिन गुरुवार को रात के वक्‍त चांद नजर आया है।

इसके पूूूर्व देर रात तक चांद की कोई इत्तला न आने के चलते दारुल उलूम देवबंद ने चांद नहीं दिखने का एलान किया। नायब मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक संभली ने बताया कि कहीं से भी चांद दिखने की पुष्टि नहीं हुई है। गुरुवार को 30वां रोजा रखा जाएगा। शुक्रवार को ईदुल फितर मनाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी