सरकारी भूमि पर फूलनदेवी की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास

हस्तिनापुर कस्बे की अनाज मंडी कालोनी के पीछे सरकारी भूमि पर शनिवार शाम विशाल प्रतिमा स्थापित की जा रही थी। जैसे ही पुलिस को भनक लगी तुरंत मौके पर पहुंची और कार्य रूकवाकर प्रतिमा को अपने कब्जे में ले लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 05:18 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 05:18 AM (IST)
सरकारी भूमि पर फूलनदेवी की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास
सरकारी भूमि पर फूलनदेवी की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास

मेरठ, जेएनएन। हस्तिनापुर कस्बे की अनाज मंडी कालोनी के पीछे सरकारी भूमि पर शनिवार शाम विशाल प्रतिमा स्थापित की जा रही थी। जैसे ही पुलिस को भनक लगी, तुरंत मौके पर पहुंची और कार्य रूकवाकर प्रतिमा को अपने कब्जे में ले लिया।

शनिवार की सांय नगर पंचायत की सरकारी भूमि पर मिट्टी का भराव कर कुछ लोगों द्वारा एक विशाल प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया गया। जैसे ही उन्होंने प्रतिमा खड़ा कर स्थापित करने का कार्य प्रारंभ किया तभी पुलिस को भनक लग गई। तुरंत मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंचा और कार्य को रुकवाते हुए प्रतिमा को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि लगाई जा रही प्रतिमा फूलन देवी की है। फूलन देवी की प्रतिमा यहां क्यों लगाई जा रही थी, इसकी जवाब किसी के पास नही है। कार्यवाही को देखने के लिए वहां भीड़ एकत्र हो गई। जिसे पुलिस ने इधर उधर कर दिया। परंतु बात यह है कि सरकारी भूमि पर अवैध रूप से प्रतिमा स्थापित करने के लिए दो दिन से मिट्टी का भराव किया जा रहा था। परंतु नगर पंचायत कर्मियों को इसकी भनक तक नही लगी। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि कुछ लोग बिना अनुमति के सरकारी भूमि पर प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास कर रहे थे। कार्य को रुकवाकर प्रतिमा को कब्जे में ले लिया है। ईओ मुकेश कुमार मिश्र का कहना है कि सरकारी भूमि पर बिना अनुमति के प्रतिमा लगाने का प्रयास किया गया है। उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

chat bot
आपका साथी