बागपत में सुबह- सुबह बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर बरसाई गोलियां, मुकदमा दर्ज
ग्राम बली तिराहे के निकट बाइक सवार एक युवक पर कार सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दिया। इस घटना ने आसपास में हड़कंप मचा दी। वो तो गनीमत रही कि युवक को गोली नहीं लगी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
बागपत, जेएनएन। ग्राम बली तिराहे के निकट बाइक सवार एक युवक पर कार सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दिया। इस घटना ने आसपास में हड़कंप मचा दी। वो तो गनीमत रही कि युवक को गोली नहीं लगी। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आरोपित फायर कर तुरंत ही मौके से फरार हो गए। जिसके बाद युवक ने कोतवाली जाकर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
ब्राह्मणपुट्टी गांव निवासी सोनू मंगलवार की देर शाम कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में जिम में अभ्यास करके बाइक से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में एक कार को कभी बाइक से आगे निकाला जाता तो कभी पीछे। ग्राम बली तिराहे के पास पहुंचने पर कार सवार दो युवकों ने सोनू पर फायर झोंक दिया। वह गोली लगने से बाल-बाल बचा। इससे हड़कंप मच गया। आरोपित तमंचा लहराते हुए कार से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पीड़ित ने आरोपित देवेंद्र व पंकज निवासीगण ग्राम बली के खिलाफ कोतवाली पर जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कराया। उधर, विवेचक एसआइ सुरेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।
किस वजह से की गई फायरिंग
पुलिस ने बताया कि अभी इस बात की जानकारी नहीं हुई है कि युवक पर किस कारण से फायरिंग की गई है। पीड़ित युवक ने भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं होने की बात कही है। वहीं पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी होने के बाद ही मामले की जानकारी हो पाएगी। पुलिस युवक से भी अन्य जानकारियां जुटा रही है।