Durga Puja festival: मेरठ में देवी की मूर्तियों के विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न,अबीर-गुलाल उड़ा किया नृत्‍य

Durga Puja festival मेरठ में दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम रही। यहां पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने विसर्जन यात्रा निकाली। युवाओं ने डीजे पर जमकर नृत्य किया अबीर-गुलाल उड़ा। बाद में मां दुर्गा की विशाल मूर्ति को मध्य गंग नहर में विसर्जित किया गया।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 03:10 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 03:10 PM (IST)
Durga Puja festival: मेरठ में देवी की मूर्तियों के विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न,अबीर-गुलाल उड़ा किया नृत्‍य
मेरठ में दुर्गा पूजा महोत्सव का शुक्रवार सुबह यज्ञ के साथ समापन हो गया।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Durga Puja festival मेरठ के मवाना में शुगर मिल की डी ब्लाक कालोनी में नवरात्र पर चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव का शुक्रवार सुबह यज्ञ के साथ समापन हो गया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं ने विसर्जन यात्रा निकाली। युवाओं ने डीजे पर जमकर नृत्य किया अबीर-गुलाल उड़ा। मां दुर्गा की विशाल मूर्ति को नब्बे क्वार्टर के समीप मध्य गंग नहर में विसर्जित किया गया। वहीं दूसरी ओर मेरठ के सदर दुर्गाबाड़ी में माता को सिंदूर चढ़ाने के बाद गुलाल उड़ाकर महिलाओं ने जमकर नृत्‍य किया।

मिल की डी ब्लाक कालोनी में गत वर्षों की भांति इस बार भी नवरात्र में दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें रोजाना सुबह मां के दरबार में भक्तों द्वारा पूजा अर्चना व शाम को मां भगवती का जागरण कराया गया। शुक्रवार को सुबह यज्ञ के साथ अनुष्ठान का समापन हुआ।

इसके बाद कालोनी वासियों द्वारा मां दुर्गा की नौ रूपों की मूर्तियों की विसर्जन यात्रा बैंड बाजे के साथ निकाली गई। कालोनी में परिक्रमा के बाद समीप ही मध्‍य गंग नहर कूड़ी की झाल में विधिवत देवियों की मृर्तियां विसर्जित की। विसर्जन यात्रा में सैंकड़ो श्रद्धालु मौजूद रहे।

नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ

मेरठ : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की गढ़ रोड स्थित शाखा गायत्री शक्तिपीठ कल्याण नगर के प्रांगण में महानवमी के पावन पर्व पर नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। नौ दिन से शक्तिपीठ पर चल रहे सामूहिक गायत्री साधना, अनुष्ठान, पूजा व पाठ का विधिवत रूप से पूर्णाहुति द्वारा समापन किया गया। पूजन के साथ यज्ञ की शुरुआत की गई व यज्ञ से पूर्व अनेक संस्कार संपन्न कराए गए।

गायत्री शक्तिपीठ कल्याण नगर के मीडिया प्रभारी गौरव मित्तल ने बताया कि यह नौ दिन चलने वाला अनुष्ठान शक्ति का अवतरण हो। इसलिए इसका आयोजन किया जाता है। बताया कि भगवान श्रीराम ने भी नौ दिन की साधना कर शक्ति का आह्वान रावण रूपी बुराइयों के अंत के लिए किया था। इसका सीधा सा तात्पर्य अध्यात्म के साथ-साथ वैज्ञानिकता से भी है।

यह समय मौसम परिवर्तन का होता है और हमारे शरीर को अधिक रोग प्रतिरोधक क्षमतावान बनने की आवश्कता होती है। इसीलिए उपवास व यज्ञ आदि पूजा पाठ द्वारा अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। यज्ञ महिला मंडल टोली द्वारा करवाया गया। जिसमें मुख्य रूप से शांति आर्या, विभा सिंघल, पुष्पा कश्यप, राजेश मोरल रहीं। यज्ञ में खजान सिंह, डा. गौरव मित्तल, सत्यानंद त्यागी, राहुल, कृतिका, प्रगति व रोहित आदि गायत्री साधकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

chat bot
आपका साथी