शराब के नशे में निकाह करने पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने किया इनकार Bulandshahar News
बुलंदशहर में शराब के नशे में धुत होकर दुल्हा निकाह करने पहुंचा। दुल्हे के शराबी होने का पता चलते ही दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।
बुलंदशहर, जेएनएन। बुलंदशहर के खानपुर क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को खुर्जा क्षेत्र से एक युवती की बारात आई थी। बारात में करीब 20 लोग शामिल थे। निकाह की रस्मों के दौरान दुल्हन को पता चला कि दूल्हा शराब के नशे में धुत है। ऐसे में मौके पर हंगामा खड़ा हो गया और दुल्हन ने मौके पर ही निकाह करने से इंकार कर दिया।
बारात को बंधक बनाया
उधर परिजनों ने बारात को बंधक बना लिया और दिन भर हंगामा चला। बाद में दूल्हा पक्ष के लोगों ने निकाह में खर्च हुए करीब 60000 रुपये दुल्हन पक्ष के लोगों को अदा किए। इसके बाद ही बारात मुक्त हो सकी। मामले में पुलिस ने जानकारी होने से इनकार किया है।