बाइक स्लिप होने से चालक गंभीर घायल

मवाना के समीप मेरठ रोड स्थित रोड स्थित राफन चौराहे पर मंगलवार शाम बाइक ि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 06:45 PM (IST) Updated:Tue, 07 Dec 2021 06:45 PM (IST)
बाइक स्लिप होने से चालक गंभीर घायल
बाइक स्लिप होने से चालक गंभीर घायल

मेरठ, जेएनएन। मवाना के समीप मेरठ रोड स्थित रोड स्थित राफन चौराहे पर मंगलवार शाम बाइक स्लिप होने से चालक गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

घायल युवक मोहल्ला काबलीगेट आकांक्षा कुंज कालोनी मोहित पुत्र ओमदत्त है। वह मंगलवार अपरान्ह बाइक स्पलेंडर प्लस से मेरठ से लौट रहा था। जैसे ही राफन चौराहे पर आया तो किसी वाहन से बचने के प्रयास बाइक स्लिप हो गई और मोहित दूर जा गिरा और गंभीर घायल हो गया। घायल को मेरठ के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।

ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, चालक घायल: इंचौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रक व कार की भिड़ंत हो गई। जिसमें कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी जुनेद पुत्र शाबुद्दीन सोमवार देर रात स्विफ्ट डिजायर कार से दिल्ली में जमातियों को छोड़कर लौट रहा था। लगभग दो बजे जब वह इंचौली थाना क्षेत्र अंतर्गत मसूरी के समीप आया कि सामने से आ रहे ट्रक व कार में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार चला रहा जुनैद गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची और उसके स्वजन को जानकारी दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवा दिया। एसओ श्योपाल सिंह ने बताया कि अभी इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। उक्त मामले की जानकारी के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

घर में ईट फेंकने के विरोध पर हमला : गांव कौल में मंगलवार को घर में ईंट फेंकने का विरोध करने पर युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस भी पहुंच गई और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।

उक्त गांव निवासी संजीव पुत्र सैनी ने बताया कि आज दोपहर घर पर परिवार की महिलाएं अकेली थी। उसी दौरान व्यक्ति व उसके तीन लड़कों ने मकान में ईटे फेंकनी शुरू कर दी। उसी दौरान छोटा भाई राहुल घर खाना आया और घर पर ईंट फेंकना का विरोध किया। जिस पर उपरोक्त ने उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। सिर में चोट लगने से वह घायल हो गया। पीड़ित ने तहरीर दी है।

chat bot
आपका साथी