Drain Cleaning In Meerut: नगर निगम के सफाई बेड़े में शामिल होगी बाबकेट मशीनें, आसान होगी नालों की सफाई

Drain Cleaning In Meerut अब शहर के नालों की सफाई के आसानी हो जाएगी। इसके लिए नगर निगम की कवायद रंग लाएगी। मेरठ में नालों की सफाई के लिए पांच बाबकेट मशीन समेत सफाई से संबंधित कई वाहन खरीदे जाएंगे।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 02:30 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 02:30 PM (IST)
Drain Cleaning In Meerut: नगर निगम के सफाई बेड़े में शामिल होगी बाबकेट मशीनें, आसान होगी नालों की सफाई
मेरठ में अब नालों की सफाई आसानी के साथ हो पाएगी। नगर निगम ने पहल की है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Drain Cleaning In Meerut मेरठ नगर निगम सफाई बेड़े को मजबूत करने जा रहा है। पांच बाबकेट मशीन समेत सफाई से संबंधित कई वाहन खरीदे जाएंगे। 15 वें वित्त आयोग की मंडलीय समिति ने इसकी हरी झंडी दे दी है। जिसके बाद इनकी खरीदी के लिए टेंडर निकालने की तैयारी शुरू हो गई है। बाबकेट मशीन छोटे साइज की होती है। एक तरह से रोबोटिक मशीन होती है। जिसके द्वारा नालों के कचरे को आसानी से निकाल कर ट्रालियों में भरा जाता है। नगर निगम शहर के नालों की सफाई का अभियान चल रहा है।

उपयोगी होगी यह मशीन

यह मशीन काफी उपयोगी साबित हो सकती है। क्योंकि मेरठ शहर नालों का शहर है। यहां छोटे-बड़े 341 नाले हैं। जिनमें 14 नाले तो इतने चौड़े और गहरे हैं कि मशीन नाले में उतारी जा सकती है। बाबकेट मशीन से फायदा ये होगा कि सड़क पर नाले की सिल्ट की गंदगी नहीं फैलेगी। एक मशीन की कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। पांच मशीनें खरीदने पर नगर निगम लगभग 1.25 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके अलावा पांच आरसी कंपेक्टर ट्रक खरीदे जाएंगे।

ऐसे काम करेगी मशीन

यह ट्रक स्थायी रूप से रखे बड़े कूड़ेदान को आटो लिफ्ट कर डंपिंग ग्राउंड में ले जाकर कचरे को पलटता है और फिर से बड़े कूड़ेदान को वापस लाकर उसी स्थान पर रख देता है। एक तरह से बड़े कूड़ेदान में एकत्र कचरे का उठान नियमित हो सकेगा। एक आरसी कंपेक्टर ट्रक की कीमत 33 लाखे है। पांच ट्रक 1.66 करोड़ में खरीदे जाएंगे। इसी तरह तीन डीपी कंपेक्टर ट्रक खरीदे जाएंगे।

खर्चा आएगा बीस लाख का

100 बड़े कूड़ेदान खरीदे जाएंगे। जो शहर के प्रमुख स्थानों पर रखे जाएंगे। इस पर लगभग 20 लाख रुपये खर्च होगा। करीब 50 छोटे कूड़ेदान भी खरीदे जाएंगे। सीएंडडी वेस्ट के उठान के लिए 12 खुली गाड़ियां खरीदी जाएंगी। इनसे मृत पशुओं का उठान भी किया जा सकेगा। करीब 90 लाख रुपये इनकी खरीदी में खर्च होंगे। गौरतलब है कि मेरठ में नालों की समस्‍या काफी पुरानी है। नालों के बाहर निकले कचरों से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। नगर निगम नालों की सफाई के लिए अभियान चलाता रहता है।

chat bot
आपका साथी