केंद्रीय राज्यमंत्री बालियान बोले, दो बच्चों से ज्यादा वालों को न मिले चुनाव लड़ने का अधिकार Muzaffarnagar News

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने मांग की है कि आगामी पंचायत चुनाव में दो से अधिक बच्चे होने की स्थिति में किसी को भी चुनाव लड़ने का अधिकार न दिया जाए।

By Prem BhattEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 09:12 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 09:12 AM (IST)
केंद्रीय राज्यमंत्री बालियान बोले, दो बच्चों से ज्यादा वालों को न मिले चुनाव लड़ने का अधिकार Muzaffarnagar News
केंद्रीय राज्यमंत्री बालियान बोले, दो बच्चों से ज्यादा वालों को न मिले चुनाव लड़ने का अधिकार Muzaffarnagar News

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण बिल प्रस्तुत करने वाले केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने अब मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि आगामी पंचायत चुनाव में दो से अधिक बच्चे होने की स्थिति में किसी को भी चुनाव लड़ने का अधिकार न दिया जाए।

विश्व जनसंख्या दिवस पर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा

केंद्रीय पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने विश्व जनसंख्या दिवस पर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उन्होंने लिखा कि प्रदेश के लिए बढ़ती हुई जनसंख्या गंभीर समस्या है, जिसके कारण जनता को प्रदेश की लाभकारी नीतियों, योजनाओं एवं संसाधनों का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है। आज इस बात की नितांत आवश्यकता है कि प्रदेशवासियों को जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूक किया जाए।

जनसंख्या नियंत्रण अभियान आरंभ हो

प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण अभियान आरंभ होना चाहिए। इसके लिए आगामी पंचायत चुनाव से अभियान लागू किया जा सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस अभियान पर विचार करने की अपील की। बता दें कि डॉ. संजीव बालियान ने पूर्व में लोकसभा में निजी जनसंख्या नियंत्रण बिल पेश किया था, जिसमें दो बच्चों से अधिक होने पर सरकारी नौकरियों और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित करने की मांग की थी। 

chat bot
आपका साथी