दादरी जा रहे दर्जनों युवा हिरासत में लिए

गौतमबुद्धनगर के दादरी में गुर्जर स्वाभिमान बचाओ पंचायत में जा रहे दर्जनों युवाओं क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 11:15 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 11:15 PM (IST)
दादरी जा रहे दर्जनों युवा हिरासत में लिए
दादरी जा रहे दर्जनों युवा हिरासत में लिए

मेरठ,जेएनएन। गौतमबुद्धनगर के दादरी में गुर्जर स्वाभिमान बचाओ पंचायत में जा रहे दर्जनों युवाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और कुछ देर बाद छोड़ दिया। उन्हें बार्डर से ही वापस कर दिया गया। वहीं, गुर्जर विकास मंच के युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप कसाना ने दावा किया वे पंचायत स्थल तक पहुंचने में सफल रहे। उनके नेतृत्व में कई युवा पंचायत के लिए रवाना हुए थे।

बसपा नेता समर्थकों के साथ दादरी में गिरफ्तार: बसपा नेता डा. कृष्णपाल अपने समर्थकों के साथ दादरी पहुंचे, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि गुर्जर सम्राट राजा मिहिरभोज की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के दौरान गुर्जर समाज व महापुरुषों का अपमान हुआ है। इसी को लेकर विपक्षी पार्टियों के गुर्जर नेता विरोध कर रहे हैं। इसी संबंध में दादरी में पंचायत थी, जिसमें भाग लेने कृष्णपाल साथियों के साथ पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि तानाशाह सरकार किसान, महापुरुषों व समाज का अपमान कर रही है। इस सरकार से अब आरपार की लड़ाई होगी। गिरफ्तार होने वालों में देवेंद्र सिंह, मोनू पंवार, रोहित चपराणा, अनिल खारी, रोहित हूण, गौरव गुर्जर, अंकित मावी, रणविजय, पुष्पेंद्र मोतला, सागर खारी, शिवम नागर आदि शामिल हैं।

भाजपा पल्लवपुरम मंडल में दो नए चेहरे शामिल: भाजपा पल्लवपुरम मंडल अध्यक्ष जयवीर सिंह राणा ने अपनी टीम में दो नए चेहरों को जगह दी है। गौरव पंडित और विनीत देशवाल को पल्लवपुरम मंडल में उपाध्यक्ष बनाया गया है। पल्लवपुरम निवासी गौरव छात्रसंघ राजनीति से निकलकर आए हैं। वे मेरठ कालेज में 2006 में छात्रसंघ चुनाव लड़ने के साथ एबीवीपी से कालेज प्रमुख भी रह चुके हैं। वहीं, विनीत देशवाल शिक्षक राजनीति से भाजपा में शामिल हुए हैं।

chat bot
आपका साथी