विधान सभा चुनाव को टिकट के लिए दिल्ली का चक्कर न काटें

केंद्रीय मंत्री एवं यूपी विस चुनाव प्रभारी धर्मेद्र प्रधान ने चुनावी तैयारियों की जमीन

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 08:18 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 08:18 AM (IST)
विधान सभा चुनाव को टिकट के लिए दिल्ली का चक्कर न काटें
विधान सभा चुनाव को टिकट के लिए दिल्ली का चक्कर न काटें

मेरठ,जेएनएन। केंद्रीय मंत्री एवं यूपी विस चुनाव प्रभारी धर्मेद्र प्रधान ने चुनावी तैयारियों की जमीनी हकीकत परखी। मेरठ महानगर, मेरठ जिला, हापुड़ एवं बागपत की चुनाव संचालन समितियों की बैठक में साफ कहा कि कोई पदाधिकारी टिकट के लिए दिल्ली का चक्कर न काटे। अपने क्षेत्र में काम करें। पार्टी सभी पर नजर रखती है। बागपत की छपरौली सीट हर हाल में जीतने के लिए कहा। बता दें कि 2017 विस चुनावों में भाजपा इन जिलों में से धौलाना और छपरौली सीट हार गई थी।

13 विस सीटों पर मंथन करते हुए धर्मेद्र प्रधान ने कई जिलों से आए पदाधिकारियों की क्लास भी लगाई। हापुड़ के जिलाध्यक्ष को खड़ा करते हुए कई प्रश्न किए, जिसमें कई का उत्तर नहीं मिला। मंत्री ने कहा कि हापुड़ की टीम में संख्या कम होना ठीक नहीं है। पर्याप्त संख्या में पदाधिकारियों के न पहुंचने को लेकर भाजपाइयों को नसीहत दी। विस संयोजकों एवं प्रभारियों से सामाजिक टोलियों एवं सदस्यता अभियान के बारे में कई प्रश्न किए।

अजित सिंह ने सपा पर क्या कहा था..जनता को बताएं

केंद्रीय मंत्री ने भाजपाइयों से कहा कि चौधरी अजित सिंह ने सपा के बारे में क्या-क्या कहा था, इसे लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है। विपक्ष की राजनीति पर नजर रखने के लिए कहा। कहा कि मोदी-योगी का शासनकाल भ्रष्टाचार मुक्त रहा, जिसे लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है। कार्यक्रम में पश्चिमी उप्र के चुनाव संगठन प्रभारी एवं करनाल से सांसद संजय भाटिया, प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर, मेरठ के प्रभारी पंकज सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं एमएलसी अश्विनी त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल एवं कई अन्य उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल समेत कई अन्य पदाधिकारियों ने सभी का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी