खेल के मैदान पर डाक्टरों ने दिखाई फिटनेस

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चिकित्सकों ने रविवार को कैलाश प्रकाश स्पो‌र्ट्स स्टेडियम पर खेलकूद दिवस मनाते हुए फिटनेस साबित की। डाक्टरों के बीच एथलेटिक्स की कई स्पर्धाओं के बीच मुकाबला हुआ। मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:22 AM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:22 AM (IST)
खेल के मैदान पर डाक्टरों ने दिखाई फिटनेस
खेल के मैदान पर डाक्टरों ने दिखाई फिटनेस

मेरठ, जेएनएन। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के चिकित्सकों ने रविवार को कैलाश प्रकाश स्पो‌र्ट्स स्टेडियम पर खेलकूद दिवस मनाते हुए फिटनेस साबित की। डाक्टरों के बीच एथलेटिक्स की कई स्पर्धाओं के बीच मुकाबला हुआ। मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

रविवार सुबह आयोजित मैराथन दौड़ में डा. राहुल नेहरा प्रथम स्थान पर रहे। 40 साल से कम उम्र वर्ग में 100 मीटर दौड़ में डा. भानु प्रताप प्रथम, एवं डा. पंकज राठौर दूसरे नंबर पर रहे। महिलाओं में सौ मीटर में डा. राशि अग्रवाल ने स्वर्ण, डा. भावना तोमर ने रजत एवं डा. प्रिंसी बंसल ले कांस्य पदक जीता। लंबी कूद में डा. राशि अग्रवाल, डा. भावना तोमर एवं डा. सुधी कांबोज ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। 40 से 50 वर्ष की उम्र में सौ मीटर में डा. प्रवेंद्र मलिक, डा. लोकेश एवं डा. अमित गर्ग, जबकि महिलाओं में डा. गीतांजलि बेंद्रे, डा. सुधी कांबोज एवं डा. संध्या गौतम विजयी रहे। 50 से 60 साल की उम्र में सौ मीटर की स्पर्धा में डा. सुशील गुप्ता, डा. अजय भटनागर एवं डा. अनिल नौसरान, जबकि महिलाओं में नेहा चौधरी, डा. अलका भटनागर एवं डा. प्रीति पाठक विजयी रहीं। 60 साल से ज्यादा उम्र वर्ग में डा. रवि भगत, डा. एमडी शर्मा एवं डा. सुरेश किरन जीते। 70 साल से ज्यादा उम्र वालों के लिए 50 मीटर की दौड़ आयोजित हुई, जिसमें डा. संजय रस्तोगी, डा. वीपी कटारिया एवं डा. सुनील कुमार ने जीत दर्ज की। आइएमए के सौ डाक्टरों ने स्पर्धा में प्रतिभाग किया, जिसमें पुरुष वर्ग में डा. सुशील गुप्ता एवं महिला वर्ग में डा. राशि अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया। आइएमए अध्यक्ष डा. अनिल कपूर ने बताया कि मैदान गीला होने से कई स्पर्धाएं स्थगित करनी पड़ीं। लेकिन दौड़, जंप और थ्रो के कई इवेंट में डाक्टरों ने मैदान मारा। खिलाड़ियों को मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह ने सम्मानित किया। स्पर्धा के दौरान बड़ी संख्या में चिकित्सक एवं उनके स्वजन उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी